LIQUOR; नकली होलोग्राम और ढक्कन लगी शराब का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ में शराब घोटाले की सीबीआई जांच के बावजूद राजधानी रायपुर में नकली होलोग्राम और ढक्कन लगाकर शराब बेचने का गोरखधंधा अभी भी जारी है। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आमानाका थाना क्षेत्र स्थित तेंदुआ गांव के बीएच ढाबा और बीरगांव के लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में संचालित श्री गणेश प्रिंटर्स पर छापा मारा।

तेंदुआ स्थित बीएच ढाबा का संचालक संकटमोचन सिंह नकली सुरक्षा होलोग्राम और नकली ढक्कन लगाकर शराब बेचता था। ढाबे से बड़ी मात्रा में नकली ढक्कन, विभिन्न डिस्टलरी के नकली स्टीकर और नकली होलोग्राम सीट बरामद की गईं।

वहीं, बीरगांव स्थित लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स में श्री गणेश प्रिंटर्स नामक दुकान में नकली सुरक्षा होलोग्राम और स्टीकर बनाए जा रहे थे। छापे के दौरान वहां से देशी प्लेन मदिरा में लगने वाले नकली होलोग्राम की 371 शीट, होलोग्राम बनाने में प्रयुक्त पेन ड्राइव और प्रिंटिंग प्रेस संचालक गणेश चौरसिया का मोबाइल जब्त किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि नकली होलोग्राम और ढक्कनों को अन्य जिलों में भी भेजा जा रहा था। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश है।

  • Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….