JOBS; युवाओं के लिए जॉब फेयर 28 अप्रैल को,अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक  

रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 अप्रैल 2025 को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी एवं पीवीआर इनोक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा न्यूनतम 12वीं, स्नातक, एम.बी.ए. (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8वीं, 12वीं आई.टी.आई. आदि के 283 पदों पर संभावित वेतनमान रू. 22000/- से 20000/- प्रतिमाह की दर पर की जाएगी। उक्त पदों पर नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक निधर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा / आधार कार्ड एवं शैक्षणिक तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षक हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संचालन हेतु गठित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर अंतर्गत जिला गरियाबंद में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु अस्थाई रूप से मानदेय पर अध्यापन कार्य हेतु अतिथि शिक्षकों (फ्रेश अभ्यर्थी/सेवा निवृत्ति शिक्षकों) की व्यवस्था हेतु पात्र अभ्यर्थियों से ऑफलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 तक निर्धारित है। इस संबंध में विस्तृत विवरण गरियाबंद जिले के वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    RAILWAY; रेलवे की कोच फैक्ट्री में 1000+ भर्ती, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन, ऐसे करें आवेदन

     नईदिल्ली, फ्रेशर होने की वजह से जॉब पाने में दिक्कत आ रही है, तो इसके लिए पहले एक्सपीरियंस ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे कि अनुभव या काम की ट्रेनिंग…

    SBI JOBS; ग्रेजुएट के लिए स्टेट बैंक में 9100 नई भर्ती, सबसे ज्यादा पद इन राज्यों में, आवेदन शुरू

    नईदिल्ली, बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 9000 से अधिक पदों पर जूनियर एसोसिएट्स यानी…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार