ACCIDENT;पुल निर्माण के दौरान गिरा क्रेन, चपेट में आने से दो युवा इंजीनियर और एक सुपरवाइजर की मौत

 भुबनेश्वर, कटक के काठजोडी रिंग बांध के विस्तार के लिए नदी पर पुल के निर्माण कार्य के दौरान क्रेन गिरने से दो इंजीनियरों और एक सुपरवाइजर की मौत हो गई. मंत्री के निर्देश पर तीन सदस्यीय समिति ने घटना की जांच शुरू कर दी है. समिति 7 दिनों के भीतर जिला मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगे.

बता दें कि कटक के अरुणोदय नगर किले के दूसरी तरफ नहर के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था. बुनियादी ढांचा कंपनी ने आरकेडी ब्रिज पर लगभग 90 फीट लंबा स्लैब बिछाने के लिए दो क्रेन तैनात किए. स्लैब उठाते समय एक क्रेन का हाइड्रोलिक कनेक्शन टूट गया.

हादसे के दौरान मौके पर काम कर रहे इंजीनियर सौम्य रंजन मल्लिक, इंजीनियर शिवशंकर पटनायक और सुपरवाइजर सुभाष चंद्र भक्त की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सभी मृतकों की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. घटना में घायल हुए अरुण बारिक और शुल्का जेना को गंभीर हालत में कटक एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसे की जानकारी मिलने पर कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन, मेयर सुभाष सिंह, विधायक सौविक बिस्वाल, विधायक सोफिया फिरदौस, विधायक प्रकाश सेठी कटक एससीबी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. मंत्री हरिचंदन ने घटना की जांच के लिए आवास एवं शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव लक्ष्मीकांत पाढ़ी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस समिति में मुख्य अभियंता और एडीएम सदस्य शामिल होंगे. यह समिति 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा कि घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी. इस बीच मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

  • Related Posts

    CRIME; युवती ने कालेज में प्रोफेसर को पीटा!, आपत्तिजनक मैसेज भेजने का लगाया आरोप

    रायगढ, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में एक शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर पर पड़ोस में रहने वाली युवती ने अश्लील संदेश भेजने और संबंध बनाने का दबाव डालने…

    RAID; अनुपातहीन सम्पत्ति के मामले में बुर्ला हास्पीटल के दो अफसर गिरफ्तार

    संबलपुर,ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबलपुर के बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साई आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (VIMSAR) के दो अधिकारियों को…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’