SMUGGLING; तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 100 किलो गांजा जब्त, MP में खपाने वाले थे..

कबीरधाम,  सात राज्यों की सीमा से सटे होने के कारण छत्तीसगढ़ अब अंतर्राज्यीय तस्करों के लिए तस्करी का प्रमुख मार्ग बनता जा रहा है। इसपर शिंकजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चिल्फी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रक से 100 किलो का गांजा पकड़ाया है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में तीन इंटरस्टेट गांजा तस्कर को अरेस्ट कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एमपी-छत्तीसगढ़ अंतर्राजीय सीमा पर लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। तास्कर ओडिशा से ट्रक में गांजा भरकर छत्तीसगढ़ के रास्ते मध्यप्रदेश जा रहे थे। ओडीसा – छत्तीसगढ सीमा में पुलिस को चकमा देते तस्कर ट्रक समेत छत्तीसगढ-मध्यप्रदेश की सीमा पर पहुंच गए।

इस दौरान चिल्फी बेरियर में पुलिस ने जब वाहन की चेकिंगकी तो उनके होश उड़ गए। ट्रक में से 100 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर लिया है। अंतर्राजीय गांजा तस्करी में पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। इस दौरान उन्होने बताया कि सभी मध्यप्रदेश राज्य के राजगढ़ के हैं। जो गांजे को एमपी लेकर जा रहे थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुटी है।

  • Related Posts

    RAPE; शरीर का दर्द ठीक करने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, ‘निर्मल बाबा’ गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जांजगीर चांपा जिले की पामगढ़ पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है. बाबा पर आरोप है कि उसने महिला…

    MURDER; पत्नी का गला काटा…फिर सिर हाथ में लेकर गलियों में घूमता रहा पति, दहशत में आए लोग

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जिसे सुनकर दिलदहल जाएगा. यहां एक पति ने न केवल अपनी पत्नी की बेरहमी से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…