BSNL; Jio-Airtel और Vi को चुनौती देने आ गया बीएसएनएल का गजब ऑफर, 1 रुपये में पाएं 1GB डेटा

नईदिल्ली, बीसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए Flash Sale ले आया है। कंपनी Jio, Airtel और Vi को कड़ी टक्कर देने में लगी हुई है। इस सेल में यूजर्स को ब्रॉडबैंड पर अच्छी डील्स मिल रही हैं। साथ ही, बेहतरीन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी अब 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने के लिए तैयार है। ऐसे में यह सेल यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होने सकती है। सेल के तहत कंपनी एक ऐसा ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत यूजर्स को मात्र 1 रुपये में 1GB डेटा मिल रहा । आइये, सेल की डेट और ऑफर के बारे में डिटेल में जानते हैं।

बता दें कि बीएसएनएल ने अपने ऑफिशिय एक्स यानी ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस सेल की जानकारी दी है। सेल आज यानी 28 जून, 2025 से शुरू हो गई है। यह सेल 1 जुलाई, 2025 तक चलेगी। इस सेल के दौरान यूजर्स को 400GB डेटा 400 रुपये में मिल रहा है। इसका मतलब है कि 1 रुपये में यूजर्स 1GB डेटा पा सकते हैं। इसकी वैलेडिटी 40 दिन है। इसका मतलब है कि यूजर्स को 400 रुपये में 40 दिन के लिए 400GB डेटा मिल रहा है। ट्वीट में एक वीडियो भी दिया गया है, जिसमें भी इस ऑफर की जानकारी दी गई है।

कंपनी ने एक्टिव कर दिए कई हजार 4जी टावर

यह ऑफर ग्राहकों के लिए तब लाया गया है, जब बीएसएनएल देश में 90,000 4जी टावरों को एक्टिवेट करने के बहुत पास आ गया है। बता दें कि यूजर्स बीएसएनएल की वेबसाइट और सेल्फ केयर ऐप का यूज करके इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी ने ग्राहकों के लिए देसी 4जी रोलआउट किया है। बता दें कि बीएसएनएल  का 4जी अब पूरे भारत में लाइव हो गया है। कंपनी की योजना सिर्फ 1 लाख साइटों के बाद अब 1 लाख अतिरिक्त साइटों पर 4जी/5जी लगाने की है। इसके लिए कैबिनेट से अनुमति लेनी होगी। BSNL ने Boston Consulting Group (BCG) के साथ हाथ मिलाया है। इसके बाद कंपनी ने कई नए और अहम फैसले लिए हैं। कई नई सर्विसेज और योजनाएं शुरू की गई हैं। ये बिजनेस के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं। इससे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनियां एयरटेल और जियो को कड़ी टक्कर मिलेगी।

  • Related Posts

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर