400 पदों पर भर्ती के लिए 13 अप्रैल को रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प

रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13 अप्रैल 2023 को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से मारूति सुजुकी इंड़िया लिमिटेड (टेक्नोसिम टेªनिंग सर्विसेस) द्वारा 18 से 20 वर्ष के न्यून्तम 50 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं उत्तीर्ण पुरूष आवेदकों की भर्ती टेक्नीज पद पर की जाएगी। इन पदो के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु 14,200 रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर मारुति सुजुकी के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित प्लांट के लिए की जाएगी।

इसी तरह विनायक जॉब कन्स्लटेंट, रायपुर द्वारा सिक्योरिटी ऑफिसर और गार्ड के 16 पदों के लिए 24 से 40 वर्षीय 12वीं तथा स्नातक उत्तीर्ण एक्स सर्विसमैन अथवा कार्यानुभवी आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इन पदो के लिए अधिकतम 7 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर से भुगतान किया जाएगा।

इसी तरह 10वीं उत्तीर्ण 400 अकुशल श्रमिकों की भर्ती अधिकतम 1.44 लाख रूपये प्रतिवर्ष की दर पर की जाएगी। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    JOBS; 900 पदों पर भर्ती करने संभाग स्तरीय रोजगार मेला 25 जून को इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार रायपुर में

    रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 25 जून 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11…

    IGKV; अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम किसी भी सपने को साकार करने की कुंजी, कैरियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र का आयोजन

    रायपुर, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पूर्व छात्र प्रकोष्ठ (सीजीपीएसी), इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर एवं यंग माइंड्स, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर  के संयुक्त तत्वावधान में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’