CRIME; मंत्री-विधायक को गाली देना जनपद कार्यालय के बाबू को भारी पड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबिकापुर, मंत्री रामविचार नेताम और विधायक उदेश्वरी पैकरा को अपशब्द कहना बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद कार्यालय में पदस्थ बाबू को भारी पड़ गया. बाबू का ऑडियो वायरल होने पर भाजपा विधायकों की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर बाबू संतोष मिश्रा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

राजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवशी यादव ने पार्टी कार्यकर्ता संजय सिंह, शिवनाथ जायसवाल, प्रवीण अग्रवाल, विनय भगत, मुकेश कश्यप, जितेन्द्र जायसवाल, विवेक जायसवाल एवं दीपक मित्तल राजपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ताओं ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल के वाट्सएप से उसे ऑडियो मैसेज आया.

ऑडियों के बारे में बताया गया कि राजपुर जनपद कार्यलय में पदस्थ सहायक ग्रेड – 03 संतोष मिश्रा ने सार्वजनिक स्थान पर मंत्री रामविचार नेताम और सामरी विधायक उधेश्वरी पैकरा को जातिगत अश्लील गाली-गलौच करते हुए कई वाट्सएप ग्रुप में प्रसारित कर अपमानित व बदनाम किया जा रहा है. इस ऑडियो को सुनने के बाद पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं, जिस पर संतोष मिश्रा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए आवेदन पेश किया.

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधन 2015) की धारा 3(1) (द), 3 (1) (घ), 3 (2) (va) और भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 352, 356(2) के तहत मामला दर्ज कर बाबू संतोष मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

  • Related Posts

    EOW;छत्तीसगढ़ में 4.72 करोड़ का कंप्यूटर घोटाला, तीन आरोपियों के खिलाफ 1700 पन्नों का चालान पेश

    रायपुर, ईओडब्ल्यू ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कंप्यूटर की खरीदी में हुए 4 करोड़ 72 लाख 88462 रुपए के घोेटाला में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत…

    LIQUOR SCAAM; 29 आबकारी अफसरों की गिरफ्तारी तय, विभाग में मचा हड़कंप,सरकार ने दी हरी झंडी

    रायपुर, पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से जुड़े करीब 3,200 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने इस मामले में संलिप्त 29…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां