NAXALITE; नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की बेरहमी से की हत्या, बेटे के आत्मसमर्पण से नाराज थे नक्सली

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. जिससे बौखलाए नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. जहां नक्सलियों ने बीजापुर में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. तर्रेम थाना क्षेत्र के ग्राम छुटवाई और बड़ा तर्रेम में दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान कवासी जोगा (55 वर्ष) और मंगलू कुरसम (50 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 और 21 जुलाई की दरम्यानी रात की है। 4 से 5 की संख्या में अज्ञात माओवादी ग्रामीणों के घरों में घुसे और धारदार हथियारों से दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक मंगलू कुरसम के बेटे नंदू ने कुछ समय पहले नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण किया था।

माना जा रहा है कि नक्सली इसी कारण से नाराज थे और नंदू को निशाना बनाना चाहते थे। लेकिन घटना के वक्त नंदू गांव में मौजूद नहीं था, जिस कारण नक्सलियों ने उसके पिता की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही तर्रेम थाना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां