SUICIDE; लोनिवि बस्तर के एसडीओ के बेटे ने की आत्महत्या, महिला पार्टनर घर में थी ….

दुर्ग, भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत कातुलबोड में एग्रीकल्चर के एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय उसके साथ लीव इन रिलेशन में रहने वाली महिला पार्टनर बाथरुम में थी. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरुविंदर सिंग गिल ने बताया कि इंद्रप्रीत सिंह सैनी (26 वर्ष) लीव इन रिलेशन में महिला पार्टनर के साथ कातुलबोड सांई नगर में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था. घटना 23 जुलाई की सुबह सामने आई जब साईं नगर स्थित उनके घर में उनका शव फंदे पर लटका मिला। इंद्रप्रीत भिलाई में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता जनरल सिंह सैनी लोक निर्माण विभाग जगदलपुर में एसडीओ पद पर कार्यरत हैं, वहीं उनकी मां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं।

इंद्रप्रीत ने अपने बेडशीट से फंदा बनाकर पंखे से झूल गया. उस समय महिला पार्टनर बाथरुम में गई थी. जब वह बाहर निकली देखी तो उसके होश उड़ गए. बह बेहोश हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर शव को फंदे से उतार कर मॉर्च्युरी में रखा गया है. फिलहाल पुलिस छात्र के मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है। अभी तक किसी तरह की संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। छात्र की आत्महत्या से साईं नगर और उसके जानने वालों में शोक की लहर फैल गई है।

  • Related Posts

    FOREST;सागौन की 500 बल्लियां बरामद, अवैध कटाई कृषि कार्यों एवं निजी उपयोग के लिए

    0 गौरेला क्षेत्र में सागौन की अवैध कटाई पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाईबिलासपुर, छत्तीसगढ़ के गौरेला वन परिक्षेत्र में सागौन के अवैध दोहन को रोकने के लिए वन विभाग…

    CRIME;शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार… सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी

    रायपुर,  सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 34 लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…