MURDER; बंद बोरी में पत्थर खदान में तैरती मिली युवक की लाश,राजधानी में 10 दिन में 6 हत्याएं

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक सनसनीखेज वारदातें हो रही हैं। ताजा मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां पानी में तैरती एक बोरी से युवक की लाश मिली मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

यह घटना राखी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को गांव के पास स्थित एक पत्थर खदान के गड्ढे में पानी के ऊपर एक बोरी तैरती दिखाई दी। बोरी से बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पानी से बोरी को बाहर निकाला गया।

जब बोरी को खोला गया तो अंदर से एक युवक की लाश मिली, जो सड़ी-गली हालत में थी। शव कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। वहीं प्रथम दृष्टया मामला युवक की हत्या कर उसकी लाश को बोरी में भरकर पानी में फेंकने का लग रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

10 दिन के भीतर में छह हत्याएं

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में दो हफ्ते के भीतर छह हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। अधिकतर मामलों में हत्या की वजह आपसी रंजिश या पुराना विवाद रही है। लगातार हो रही हत्याओं और बढ़ते अपराधों लोगों में डर का माहौल है। 16 जुलाई को गोडपारा में रहने वाले भूखन ध्रुव और उसकी पत्नी रूखमणी ध्रुव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर निकला। 17 जुलाई को मंदिर हसौद पेट्रोल पंप में लूट के दौरान मैनेजर योगेश मिरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं 17 जुलाई को भनपुरी में चोरी के मोबाइल के बंटवारे को लेकर दोस्त ने धनेश की हत्या कर दी। 19 जुलाई को भवानी नगर में सुनील राव की उसके पड़ोसी भाइयों ने गैंती से वार कर हत्या कर दी।

  • Related Posts

    PLANE; बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. फ्लाइट लैंडिग के दौरान विमान का टायर फट गया. फ्लाइट प्रयागराज से बिलासपुर आई थी. जानकारी के अनुसार, फ्लाइट…

    FOOD; पिज्जा और दाल-बाटी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग, जांजगीर की तीन मासूम बहनों की मौत, माता-पिता भर्ती

    बिलासपुर, छात्तीसगढ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह से मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में कमाने गए एक परिवार की तीन मासूम बेटियों की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई. 23…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….