RAIN; राजधानी हुआ पानी-पानी, निचली बस्तियों में भरा पानी,रात भर घरों से पानी निकासी कर रहे लोगों ने किया चक्काजाम तो लगा जाम

रायपुर, बीती रात हुई मूसलाधार बारिश से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हालात बिगड़ गए हैं. जिले में शुक्रवार रात को शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह तक जारी रही. इस तेज बारिश के कारण राजधानी पानी-पानी हो गया. कई इलाके डूब गए. नाले उफान पर आ गए, जिस कारण सड़कों और घरों पर पानी भर गया. राजधानी की शान कहे जाने वाले VIP रोड का हाल शनिवार को किसी उपेक्षित मोहल्ले की सड़क के जैसा नजर आया लोग रातभर सो भी नहीं पाए. वहीं, जलभराव से आक्रोशित लोगों ने कुशालपुर में चक्काजाम कर दिया. इस कारण 2 KM लंबा जाम लग गया. वहीं, लोग दो घंटे से ज्यादा समय तक इस जाम में फंसे रहे.

कुशालपुर इलाके में जलभराव होने के कारण लोगों ने नेशनल हाई-वे पर जाम कर दिया. इस समस्या को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोगों के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. यहां 2 KM लंबा जाम लग गया. हाई-वे पर 2 KM लंबा जाम और स्थानीयों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीयों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक नहीं हटेंगे. इस जाम में एक एंबुलेंस भी बुरी तरह फंस गई, जिस कारण उसे अस्पताल ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस के समझाने के बाद भी स्थानीयों ने चक्काजाम खत्म करने से इंकार कर दिया. देखते ही देखते यह प्रदर्शन उग्र हो गया. इस दौरान पुलिस और स्थानीयों के बीच धक्कामुक्की भी हो गई. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया,लेकिन लोग सड़क पर नारेबाजी करते रहे.

राजधानी की शान कहे जाने वाले VIP रोड का हाल शनिवार को किसी उपेक्षित मोहल्ले की सड़क के जैसा नजर आया. देर रात से हुई लगातार बारिश ने इस पॉश इलाके के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी. नतीजा VIP रोड पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है. अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

मौके पर पहुंची महापौर

जाम की जानकारी मिलते ही लोगों की समस्या को सुनने और समझने के लिए महापौर मीनल चौबे मौके पर पहुंची. महापौर मीनल चौबे ने इस दौरान मीडिया बातचीत करते हुए कहा कि यह समस्या एक-दो दिन में ठीक होने वाली समस्या नहीं है. इसमें प्रॉपर निगम के तरफ से आर्किटेक्ट को हायर कर और लोगों का सुझाव लेकर समाधान निकाला जाएगा, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बन पाए.

  • Related Posts

    CYCLONE; आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात मुरासु, ट्रेनें-फ्लाइट रद्द, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

     नई दिल्ली, बंगाल की खाड़ी में बना गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 3 नवंबर की…

    CYCLONE; छत्तीसागढ में ‘मुरासु’ दिखाएगा असर, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

    रायपुर, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के प्रभाव से दुर्ग संभाग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश