SUSPEND; बिना तलाक दिए दूसरा विवाह करना चिकित्सा अधिकारी को महंगा पडा, डॉ. मिथलेश साहू निलंबित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर को बिना तलाक दिए दूसरा विवाह करना भारी पड़ गया। डॉ. मिथलेश साहू को निलंबित कर दिया गया है। शासन के आदेश के मुताबिक कांकेर जिला में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) अमोडा में पदस्थ डॉ. मिथलेश साहू को द्विविवाह के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश नवा रायपुर मंत्रालय से 17 जुलाई 2025 को जारी हुआ, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

मंत्रालय से प्राप्त आदेश के अनुसार, डॉ. मिथलेश साहू ने 26 मई 2023 को महासमुंद की डिगेश्वरी साहू से विधिवत विवाह किया था। लेकिन सनसनी तब मची जब यह खुलासा हुआ कि उन्होंने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना ही 8 जनवरी 2024 को धमतरी निवासी सृष्टि साहू से दूसरी शादी कर ली। यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के नियम 22 का सीधा उल्लंघन है ,जिसमें स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी सरकारी सेवक पहली पत्नी के जीवित रहते हुए द्विविवाह नहीं कर सकता।

इस अनुशासनहीन आचरण की पुष्टि होते ही शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1)(क) के तहत डॉ. साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।निलंबन के बाद डॉ. मिथलेश साहू का कार्यस्थल संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर तय किया गया है। अब वे सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना रायपुर मुख्यालय नहीं छोड़ सकते। 

  • Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती