MERDER; सात दिन से लापता युवक की मिली लाश , हत्या कर दफनाने की आशंका,जंगल में मिली थी जली बाईक

महासमुंद, जिले के पिथौरा तहसील मुख्यालय से बीते एक सप्ताह से लापता युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय अमित चौधरी के रूप में हुई है, जो एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार उसकी लाश पिलवापाली नदी के रेत में दफन हालत में मिली, जिसे पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के दो दिन पहले उसकी मोटर साईकिल जली हाल्त में मिली थी।

जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की शाम को अमित चौधरी घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पिथौरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दो दिन बाद जंगल में उसकी जली हुई बाइक बरामद की गई थी, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी उमेश वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, होटल स्टाफ से पूछताछ की और मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन का विश्लेषण किया। जांच के दौरान अमित की लाश पिलवापाली नदी के किनारे रेत में गाड़े हुए मिली, जिसे देखकर हत्या की आशंका गहराती जा रही है।

थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने बताया कि, “हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”अमित चौधरी पिथौरा का रहने वाला था और निजी फाइनेंस कंपनी में बतौर फील्ड अफसर कार्यरत था। परिजनों का कहना है कि वह मेहनती और जिम्मेदार युवक था, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था!

  • Related Posts

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    ACCIDENT; ट्रक से भिड़ी वन विभाग की सरकारी बोलेरो, रेंजर की मौत, 9 घायल

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन विभाग के देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर)…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र