ED; दस साल में ईडी ने दर्ज किए 5892 मामले, 1398 केस की सुनवाई में दोषसिद्धि मात्र 8 केस में,77% मामले साक्ष्य के अभाव में अदालत ही नहीं पहुंच पाए

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले दस सालों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 49 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है। सरकार ने राज्यसभा में बताया कि, ईडी ने 2015 से जून 2025 तक धन शोधन के लिए 15 लोगों से जुड़े आठ मामलों में ही दोषसिद्धि के आदेश हासिल किए हैं।

संसद में सरकार से ईडी द्वारा दर्ज किए गए उन मामलों की संख्या के बारे में सवाल पूछा जो वास्तव में अदालत में सुनवाई के लिए गए। दी गई जानकारी चौंकाने वाली है। पिछले 10 वर्षों में, ईडी ने 5892 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, इनमें से केवल 1398 मामलों को ही सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया। इसका मतलब यह हुआ कि 10 सालों में ईडी द्वारा दर्ज किए गए सभी मामलों में से 77% मामले शून्य साक्ष्य के कारण अदालत तक पहुंच ही नहीं पाए।

-10 सालों में दर्ज किए गए कुल 5892 मामलों में से केवल 8 में ही दोषसिद्धि हुई।

-इसका मतलब है कि 10 सालों में ईडी द्वारा दर्ज किए गए सभी मामलों में से केवल 0.13% मामलों में ही अदालतों ने आरोपियों को दोषी पाया।

सरकार की ओर से यह जानकारी ऐसे समय पर सामने आई है जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाई पर सवाल खड़े किए गए हैं। एक मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा कहा गया था कि, “राजनीतिक लड़ाइयों के लिए आपका (ईडी) इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है?” कई विपक्षी राजनीतिक दलों का भी आरोप था कि, ईडी का उपयोग विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। बहरहाल सरकार द्वारा तमाम आरोपों को बेबुनियादी बताया गया था।

  • Related Posts

    GST; जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी, 5 करोड़ से ज़्यादा की गड़बड़ी पर ही केस चलेगा, GST काउंसिल का फ़ैसला

    0 कर प्रणाली में प्रक्रियागत सरलीकरण का नया अध्याय : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी नईदिल्ली, जीएसटी मामलों में अब कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी। जीएसटी व्यवस्था में कारोबारियों और टैक्सपेयर्स को…

    CISF; छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह अब संभालेंगे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा,सीआईएसएफ में मिली नई जिम्मेदारी

     रायपुर, छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी संतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी मिली है। वर्तमान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डीआईजी के रूप…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा