POLITICS; मेघालय के मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी को बताया उत्पीड़न, सीएम साय को लिखा पत्र

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दो ननों को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। ननों की गिरफ्तारी पर मेघायल सीएम कॉनराड संगमा ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय को खत लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

दरअसल, मेघालय सीएम और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कॉनराड संगमा ने छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा केरल की ननों को गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सीएम साय को एक खत लिखते हुए इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

मेघायल सीएम ने आरोपों को बताया निराधार

संगमा ने ननों पर लगे आरोपों को निराधार बताया है। साथ ही कहा कि ये ‘धार्मिक निशाना बनाने के चिंताजनक पैटर्न’ को दर्शाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एनपीपी इसे उत्पीड़न और झूठे आरोपों का मामला मानती है। संगमा ने अपने खत में बीजेपी नेतृत्व वाली राय सरकार से ननों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने के विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इन ननों को झूठे आरोपों और दक्षिणपंथी संगठनों के दबाव में गिरफ्तार किया गया है।

ये है मामला

दरअसल, आगरा के एक हॉस्पिटल में कार्यरत दो ननों सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी और सुखमन मंडावी को 25 जुलाई के दिन अरेस्ट किया गया था। उनको छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग स्टेशन पर तीन महिलाओं के साथ पकड़ा था। यह कार्रवाई बजरंग दल की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर की गई थी। दोनों ननों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने नारायणपुर की तीन महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराया और उनकी तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी