‘दया याचिकाओं पर फैसले में देरी का फायदा उठा रहे हैं दोषी’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जल्द से जल्द हो फैसला

नई दिल्ली, पीटीआई,  सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों और संबंधित अधिकारियों को दया याचिकाओं पर जल्द से जल्द फैसला लेने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मौत की सजा का सामना कर रहे दोषी अपनी दया याचिकाओं पर निर्णय में हो रही अत्यधिक देरी का फायदा उठा रहे हैं। शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने यह टिप्पणी की।

जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत द्वारा अंतिम निष्कर्ष दिए जाने के बाद भी, दया याचिका पर फैसला करने में अत्यधिक देरी होने से मौत की सजा का उद्देश्य विफल हो जाएगा। इसलिए राज्य सरकारों या संबंधित अधिकारियों को दया याचिकाओं पर जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए, ताकि दोषी को भी अपने भाग्य का पता चल सके और पीड़ित को भी न्याय मिल सके।

7 साल 10 महीने तक लंबित रही दया याचिका

हाई कोर्ट ने मृत्युदंड को आजीवन कारावास में इस आधार पर बदल दिया था कि राज्य या फिर राज्य के राज्यपाल की ओर से आरोपी द्वारा दायर की गई दया याचिकाओं पर फैसला नहीं करने में एक असामान्य और अस्पष्ट देरी हुई थी, जिसे करीब सात साल 10 महीने तक लंबित रखा गया था।

एक स्थानीय अदालत ने कोल्हापुर में 13 बच्चों के अपहरण और 9 की हत्या के मामले में एक महिला और उसकी बहन को मौत की सजा सुनाई थी। जिसकी साल 2004 में हाई कोर्ट ने पुष्टि की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने साल 2006 में हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था। हालांकि, बाद में उनकी दया याचिकाओं को राज्यपाल ने 2013 में और राष्ट्रपति ने 2014 में खारिज कर दिया।

हाई कोर्ट के आदेश में कोई भी हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदलने के दौरान अपराध की गंभीरता पर विचार किया जा सकता है।

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’