HEALTH; आज से आंदोलन का ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ NHM कर्मचारियों को 30 दिन मेडिकल अवकाश और 27% वेतन वृद्धि का निर्णय

रायपुर, आंदोलन के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ के 16,000 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों को 30 दिन मेडिकल अवकाश और 27% वेतन वृद्धि के साथ कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। स्वास्थ्य संचालक और NHM की MD डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमित कटारिया की अध्यक्षता में हुई राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश NHM कर्मचारी संघ की मांगों पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में वार्षिक कार्य मूल्यांकन (सीआर) में पारदर्शिता लाने पर सहमति बनी। अब राज्य और जिला स्तर पर मिशन संचालक स्वीकारकर्ता अधिकारी होंगे, जहां अपील सुनवाई का अधिकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव को मिलेगा। जिला और विकासखंड स्तर पर, जहां स्वीकारकर्ता कलेक्टर या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी होंगे, वहां अपील मिशन संचालक के समक्ष होगी। अपीलीय अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी या सेवा समाप्ति के आदेश को मान्य या अमान्य करने का अधिकार होगा।

30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश

कर्मचारियों को दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में 30 दिन का सवैतनिक मेडिकल अवकाश देने का निर्णय लिया गया, जिससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, जुलाई 2023 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 (1 जुलाई 2023 से 31 मार्च 2024) और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5% अतिरिक्त वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। वित्त विभाग की सहमति के बाद यह वेतन वृद्धि लागू होगी।

स्थानांतरण और मानव संसाधन नीति में संशोधन

स्थानांतरण नीति और मानव संसाधन नीति में आंशिक बदलाव के लिए राज्य स्तरीय समिति बनेगी, जो अन्य विभागों की नीतियों का अध्ययन कर नियमसंगत प्रस्ताव देगी। कर्मचारियों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत न्यूनतम 10 लाख रुपये का कैशलेस चिकित्सा बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ राज्य नोडल एजेंसी के माध्यम से मिलेगा।

NHM कर्मचारी का आज से अनिश्चितकालीन आंदोलन

प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने आज से अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का ऐलान किया है. संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो यह आंदोलन व्यापक और तीव्र रूप लेगा. स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव की पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी.
संघ की दस मांगों में संविलियन एवं स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे का निर्धारण, कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता, लंबित 27 प्रतिशत वेतन, नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण, अनुकम्पा नियुक्ति, मेडिकल एवं अन्य अवकाश की सुविधा, स्थानांतरण नीति और न्यूनतम 10 लाख कैशलेश चिकित्सा बीमा शामिल है.

  • Related Posts

    WORKSHOP; विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के लिए नियमित दिनचर्या एवं समय-सारणी बनाने, आत्म-अनुशासन विकसित करने की सलाह

    रायपुर,राष्ट्रीय सेवा योजना, कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं युमेट्टा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय के सेमिनार…

    AIIMS; एम्स रायपुर में दुर्लभ जन्मजात त्वचा रोग से पीड़ित बच्ची को बहु-विषयक विशेषज्ञ उपचार

    रायपुर, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर में चिकित्सा विशेषज्ञों की एक बहु-विषयक टीम ने इक्थियोसिस हाइस्ट्रिक्स (Ichthyosis Hystrix) से पीड़ित एक बच्ची का व्यापक उपचार शुरू किया है, जो…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’