FARMER; बीज उत्पादक किसानों के लिए पंजीयन की तिथि में वृद्धि, अब 15 सितंबर तक होगा पंजीयन

0 धान बीज मूल्य 3843 रुपये प्रति क्विंटल

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा प्रदेश के किसानों के लिए प्रमाणित बीज उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। अब किसान 15 सितंबर तक कृषि उत्पादक किसान बनने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। पहले यह तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित थी। 

कैसे बने बीज उत्पादक किसान

बीज उत्पादक किसान बनने के लिए, जिन किसानों के पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक ज़मीन है वो बीज प्रमाणीकरण संस्था में मामूली शुल्क देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए किसान को जिले के बीज प्रकिया केंद्र में संपर्क करना होगा या अपने क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से भी बात कर सकते हैं।

बीज देने पर किसान को एक सप्ताह में बीज की अग्रिम राशि प्रदान

 धान या अन्य फसल उत्पादन में पुराने बीज की तुलना में प्रमाणित बीज के उपयोग से 10 से 15 प्रतिशत अधिक उपज प्राप्त होता है। फ़सल की पैदावार बढ़ाने के लिए कृषि विभाग द्वारा प्रमाणित बीज के उपयोग को बढ़ावा दिया जाता है|फ़सल कटने पर प्रक्रिया केंद्र में बीज देने पर किसान को एक सप्ताह में बीज की अग्रिम राशि दे दी जाती है, जो कुल बीज की कीमत का लगभग 60% राशि है शेष 40% राशि बीज परीक्षण परिणाम आने पर दी जाती है। लगभग 2 माह में भुगतान होता है। 

पिछले वर्ष में शासन का धान बीज मूल्य 3843 रुपये प्रति क्विंटल

पिछले खरीफ वर्ष में धान मोटा किस्म की किसानों से बीज खरीदी दर 3043+800 (बोनस)= 3843 रुपये प्रति क्विंटल, धान पतला किस्म- 3211+800(बोनस) = 4011 रुपये प्रति क्विंटल, सुगंधित किस्म- 3644+800(बोनस)= 4444 रुपये  प्रति क्विंटल था।  पिछले खरीफ में जिन किसानों ने बीज निगम में उत्पादन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित धान की खरीदी दर 3100/- प्रति क्विंटल की तुलना में मोटे किस्म की 743 रुपये प्रति क्विंटल अर्थात 15 हजार 603 रुपए प्रति एकड़ अधिक मिले। मतलब 1 हेक्टेयर वाले किसान को लगभग 40 हजार रुपये अधिक मिले। हालांकि किसानों को बीज का 40% राशि मिलने में दो से ढाई माह लगता है।

  • Related Posts

    FERTILIZER; ज्यादा दाम पर खाद बेचने वाली एजेंसी का विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित,कृषि विभाग ने की कार्रवाई

    कांकेर, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं कांकेर जिले में कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र कोमरा ने कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पखांजूर में अधिक कीमत पर उर्वरक विक्रय किए जाने की शिकायत…

    PADDY;धान बेचने के नियम बदलने से किसानों को राहत, अब सिर्फ एग्री स्टैक से होगी खरीदी, 31 अक्टूबर तक पूरा करें रजिस्ट्रेशन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान बेचने के लिए किसानों को अब…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार