CRICKET;समोसा 30 रुपये, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्री की कालाबाजारी रोकने उठाया सख्त कदम

रायपुर, राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्रियों में होने वाली संभावित कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को उचित दामों पर फूड आइटम उपलब्ध हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले आयोजनों में शिकायतें मिली थीं कि मैच के दौरान वेंडर खाद्य पदार्थों को मनमाने दामों पर बेचते हैं. इस बार ऐसी स्थितियों से बचने के लिए प्रत्येक वेंडर को अपने गले में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट टांगनी होगी, जिससे दर्शकों को कीमतों की पूरी पारदर्शिता मिल सके. उन्होंने यह भी साफ किया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में पानी की बोतल न तो बेची जाएगी और न ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के दौरान बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतें भी निर्धारित कर दी हैं—

स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट (IND Vs SA)

आइटममात्राकीमत (₹)
समोसा2 पीस60
पेटीज1 पीस50
कचौरी2 पीस50
बर्गर1 पीस80
सैंडविच1 पीस60
पॉपकॉर्न60
वेफर्स (चिप्स)एमआरपी
स्वीट कॉर्न60
बिरयानी150
आइसक्रीमएमआरपी

संघ का कहना है कि यह कदम दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती