CRICKET; बवाल खत्म करने बीसीसीआई ने अचानक बुलाई मीटिंग,रायपुर में मैच से पहले आगरकर और गंभीर को किया तलब

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रायपुर छत्तीसगढ में दूसरे वनडे से पहले एक जरूरी बैठक बुलाई है. इसमें कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन कर फॉर्म में वापसी की है.

स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, मुख्य कोच गौतम गंभीर और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि हाल ही में नियुक्त हुए BCCI अध्यक्ष मिथुन मनहास बैठक में मौजूद रहेंगे या नहीं. मैच के दिन बैठक होने के कारण कोहली, रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बुलाए जाने की संभावना काफी कम है.

रिपोर्ट में एक वरिष्ठ BCCI अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह बैठक टीम में ‘चयन में निरंतरता’ बनाए रखने के लिए बुलाई गई है. यह बैठक हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार के दौरान भारतीय टीम में देखी गई कमियों को दूर करने के लिए बुलाई गई है. गंभीर और अगरकर दोनों की मौजूदगी में बोर्ड प्रबंधन के कुछ पहलुओं पर स्पष्टता चाहता है और भविष्य की योजना बनाना चाहता है.

अधिकारी ने कहा, “घरेलू टेस्ट सीजन के दौरान मैदान के अंदर और बाहर कई बार भ्रमित करने वाली रणनीति देखने को मिली. हम स्पष्टता और आगे की योजना चाहते हैं, खासकर जब अगली टेस्ट सीरीज में अभी आठ महीने का समय है. अगले साल भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने का प्रबल दावेदार होगा और उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी मजबूत दावेदार रहेगा, इसलिए हम चाहते हैं कि ये मुद्दे जल्दी सुलझ जाएं.”

  • Related Posts

    CRICKET; 27 बार बने है टेस्ट की एक पारी में 700 से अधिक रन

    हिंदुस्तान की क्रिकेट टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ  खेले गए पहले टेस्ट में 729/ 9 बनाकर न्यूजीलैंड के खियाफ उनके देश में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बावजूद…

    CRICKET; क्या वैभव सूर्यवंशी 19 बॉल मे सेंचुरी जड़ देंगे!

    अगर आपने एम एस धोनी पर बनी फिल्म देखी होगी तो एक डायलॉग भी सुना होगा” धागा खोल दिया था” इसका मतलब ये था कि बैट्समैन ने हर बॉलर की…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..