ATTACK; डीएसपी पर जानलेवा हमला, युवक-युवती ने पीछा कर चाकू से किए कई वार, दोनों हमलावर गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर के सुकमा जिले में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर जानलेवा हमला किया गया है। दंतेवाड़ा में उनके ऊपर एक युवक और युवती ने चाकू से हमला किया है। हमले में डीएसपी को गंभीर चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, हमला करने वाले युवक-युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, किसी पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने डीएसपी पर जानलेवा हमला किया है। हमलावर दुर्ग जिले के रहने वाले हैं। वह सुकमा से डीएसपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। हमले में अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, DSP तोमेश वर्मा काम के सिलसिले में दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए थे। इस दौरान हमलावर उनका पीछा कर रहे थे। दुर्ग के रहने वाले रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा ने उनका पीछे किया। उसके बाद जैसे ही उनको मौका मिला उन्होंने दंतेवाड़ा में डीएसपी के ऊपर हमला कर दिया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी ये खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर हमला क्यों किया गया था।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिला कोर्ट एक प्रकरण विचाराधीन था। हो सकता है इसी पुराने केस से जुड़ी रंजिश के कारण हमला किया गया हो। दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं में मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर