OPEN SCHOOL; हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा में 4338 परीक्षार्थी सफल, 59.44 प्रतिशत उत्तीर्ण

*हायर सेकण्डरी (ओपन) सर्टिफिकेट परीक्षा नवम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित*

रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा, नवम्बर 2025 का परीक्षा परिणाम आज  घोषित किया गया। इस परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को वैकल्पिक शिक्षा के माध्यम से शैक्षणिक अवसर प्रदान करना है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 9,681 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 9,034 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 1,733 विद्यार्थी RTD योजना के अंतर्गत सम्मिलित हुए। विभिन्न कारणों से 04 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल रोका गया है, जबकि शेष पात्र परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया गया है।

परीक्षा परिणाम के अनुसार कुल 7,297 परीक्षार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिनमें से 4,338 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। इस प्रकार हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा नवम्बर 2025 का कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का परिणाम 59.44 प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों के संतोषजनक शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है।

परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर

  परीक्षा में सम्मिलित बालक एवं बालिकाओं के पृथक-पृथक परीक्षाफल का विवरण नियमानुसार संकलित किया गया है, जिसे आवश्यकता अनुसार विभागीय अभिलेखों में देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in एवं http://www.result.cg.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से देख सकते हैं।

*अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों को मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने अवसर*

  जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें आगामी मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे परीक्षार्थी अपने अध्ययन केन्द्र में सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 15 जनवरी 2026 तक आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन फार्म जमा करने की तिथि 18 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

  • Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा