POLITICS; राज्यसभा में होगी भूपेश बघेल की एंट्री?, सियासी चर्चाओं के बीच मिली असम की कमान

 रायपुर, छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में इन दिनों पूर्व CM भूपेश बघेल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. चर्चा है कि भूपेश बघेल राज्यसभा जा सकते हैं और अपने बेटे को राज्य की राजनीति में उतारने वाले हैं. जैसे ही यह चर्चा उठी तो खबर आग की तरह फैलने लगी और प्रदेश में बयानबाजी भी शुरू हो गई. इसी बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अब असम विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका सौंपी गाई है।

हाल ही में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह 6 महीने तक जेल में रहे. 3 जनवरी को जब वह जमानत पर बाहर आए तो बड़ी संख्या में समर्थक इकट्ठा हुए. ढोल-नगाड़े और फूलमाला के साथ उनका स्वागत किया गया.

वहीं, चैतन्य बघेल के घोटाले में फंसने, जेल जाने और जेल से बाहर आने को लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा था कि पहले उनके बेटे चैतन्य को कोई नहीं जानता था. अब उन्हें सब जानने लगे हैं. भूपेश बघेल के इस बयान के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि भूपेश बघेल राज्यसभा जा सकते हैं और उनके बेटे चैतन्य बघेल राजनीति में उतर सकते हैं.

प्रदेश में शुरू हुई बयानबाजी

इन चर्चाओं को लेकर प्रदेश में बयानबाजी भी शुरू हो गई है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भूपेश बघेल को राज्यसभा जाने की अग्रिम बधाई,दी है. उन्होंने कहा कि दोनों सीटें पहले बाहरी लोगों को दी गई थीं. उनके राज्यसभा जाने से कोई दिक्कत नहीं है. हर व्यक्ति को राजनीति में आने का अधिकार है. बेटे चैतन्य बघेल के राजनीति में आने पर कोई आपत्ति नहीं है.मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के इस बयान पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनका भय बता रहा है मतलब वो कितने डरे हुए हैं.

छत्तीसगढ़ की 2 सीट होने वाली हैं खाली

राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की 5 सीट हैं. इनमें से 2 सीट 9 अप्रैल 2026 को खाली होने वाली हैं. बता दें कि सांसद फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है. इन दोनों सीटों में से एक सीट कांग्रेस और एक सीट BJP के पास जाना तय है. ऐसे में इन दोनों सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है.

असम विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर AICC ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. AICC की ओर से अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी कर दी गई है. भूपेश बघेल को असम में अहम भूमिका दी गई है. वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को भी केरल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब असम विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे. AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केरल, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है. भूपेश बघेल को असम का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है.

  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व