POLITICS; सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम, शनिवार शाम ले सकती हैं शपथ, NCP सूत्र का दावा

मुंबई\पुणे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद पर अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार काबिज हो सकती हैं। एनसीपी सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है। बताया गया है कि यह फैसला अजित पवार की अचानक मृत्यु के बाद लिया गया है। इस बीच एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरें भी तेज हो गई हैं। कुछ लोग इसे अजित पवार की आखिरी इच्छा बता रहे हैं।

सुनेत्रा पवार ने डिप्टी सीएम का पद स्वीकारा
एनसीपी सूत्रों की मानें तो अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उप मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने का अनुरोध स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब शनिवार को एनसीपी विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद सुनेत्रा पवार शनिवार शाम पांच बजे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।

एनसीपी विधायक दल के नेता का चुनाव कब?
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा के एनसीपी विधायक दल की नई नेता बनने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस महत्वपूर्ण पद को भरने से पहले परिवार की सहमति ली जाएगी। हालांकि एनसीपी सूत्रों ने बताया है कि सुनेत्रा पवार ने इस पद के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

प्रफुल्ल पटेल ने क्या बताया?

पटेल ने कहा कि प्राथमिकता उपमुख्यमंत्री और एनसीपी विधायक दल के नेता के खाली पदों को भरना है, जो अजित पवार के निधन के समय उनके पास थे। उन्होंने कहा कि शीर्ष संगठनात्मक पद (दिवंगत नेता पार्टी अध्यक्ष भी थे) पर नियुक्ति करना फिलहाल कोई मुद्दा नहीं है। पटेल ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर उन्हें बताया कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन का एक प्रमुख घटक दल एनसीपी अपने नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि अजित पवार एनसीपी विधायक दल के नेता और सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी थे। हम नेतृत्व परिवर्तन को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। पटेल ने इस बात पर जोर दिया कि एनसीपी विधायक दल की नेता के रूप में अजित पवार के स्थान पर सुनेत्रा पवार के नाम का विरोध करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं। बुधवार को विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत के बाद पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट रिक्त हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता और पार्टी की भावनाएं एक जैसी हैं। हमें (अजित पवार के) परिवार से (महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बारे में) बात करनी होगी, पहले उनसे (मंजूरी के लिए) अनुरोध करना होगा।

NCP नेताओं ने दिया था डिप्टी CM का प्रस्ताव

30 जनवरी को NCP नेताओं की बैठक में सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था. जानकारी के मुताबिक सुनेत्रा पवार ने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. बता दें कि अजित पवार के पास महाराष्ट्र सरकार में तीन बड़े मंत्रालय थे. इनमें वित्त, आबकारी और खेल मंत्रालय शामिल हैं.

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

  • सुनेत्रा पवार का जन्म 18 अक्टूबर 1963 को हुआ था.
  • 1985 में अजित पवार और सुनेत्रा की शादी हुई.
  • साल 2024 में सुनेत्रा पवार ने बारामती सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन इस सीट पर उनकी ननद सुप्रिया सुले विपक्ष की तरफ से थी और सुनेत्रा को चुनाव में हराया.
  • इसके बाद सुनेत्रा पवार को NCP ने राज्यसभा भेज दिया.
  • तब से सुनेत्रा पवार बतौर राज्यसभा सांसद हैं.
  • साथ ही केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं.
  • Related Posts

    POLITICS; दिल्ली पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR

     नईदिल्ली, दि‍ल्‍ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुल‍िस ने पैलेट गन का इस्‍तेमाल किया था. इस तरह के आरोप राहुल गांधी लगा रहे हैं. जबकि…

    POLITICS; कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, जिम्मेदारों का मांगा इस्तीफा…

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार