CRICKET; कौन हैं सानिया चंडोक? जो बनेंगी अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन, सचिन ने पीएम मोदी को दिया बेटे की शादी का न्योता

नईदिल्ली, देश के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अर्जुन की शादी सानिया चंडोक से 5 मार्च को होगी. दोनों काफी समय से अच्छे दोस्त हैं. कई बार साथ में भी देखे गए हैं. शादी का निमंत्रण सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दिया है. अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर कौन हैं सानिया चंडोक, जो सचिन तेंदुलकर की बहू बनने जा रही हैं?

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंडोक देश के काफी बड़े व्यापारिक घराने से ताल्लुख रखती हैं. वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. सानिया ने अपनी पढ़ाई लंदन से पूरी की है. इसी दौरान अर्जुन तेंदुलकर से सानिया की मुलाकात हुई. सानिया मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम से एक पेट केयर चलाती हैं. उन्होंने मुंबई में इसके 2 आउटलेट खोल रखे हैं. सानिया पेशे से एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं.

कैसे मिले अर्जुन और सानिया?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया और अर्जुन की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई. सानिया लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करती थी. इस दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन तेंदुलकर से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो शादी के बंधन तक पहुंच गई. अर्जुन और सानिया की इस शादी में देश-विदेश के कई दिग्गज शामिल होंगे. सचिन तेंदुलकर ने व्यक्तिगत रूप से शादी में आने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है. शादी मुंबई से 5 मार्च 2026 को होगी.

लखनऊ से IPL मैच खेलेंगे अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर इस साल 2026 के IPL में खेलते नजर आएंगे. कई सालों तक मुंबई टीम का हिस्सा रहे अर्जुन को इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड कर दिया है. यानी अब अर्जुन, केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम में खेलते नजर आएंगे. बता दें, अर्जुन तेंदुलकर ने साल 2020-21 से अपने करियर की शुरुआत की थी.

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती