JOB; आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां अब ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से

महासमुंद, महिला एवं बाल विकास विभाग के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार अब जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्तियां ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। परियोजना कार्यालय द्वारा रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया जाएगा। 
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिक्वेंद्र जटवार ने बताया कि विभाग का यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, त्रुटिहीन एवं त्वरित बनाने हेतु लिया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/पर जाना होगा, जहां Candidate Login विकल्प का चयन कर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं कैप्चा दर्ज करना होगा। इसके पश्चात मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी का सत्यापन कर लॉगिन किया जाएगा।

लॉगिन के बाद डैशबोर्ड पर पद के लिए आवेदन करें बटन पर क्लिक कर जिला, क्षेत्र (शहरी/ग्रामीण), ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं पद का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव सहित अन्य आवश्यक विवरण भरकर निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सभी जानकारियां सही प्रकार से भरने के उपरांत आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। यदि आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति, जैसे पात्रता या अंक गणना से जुड़ी समस्या हो, तो अभ्यर्थी दावा-आपत्ति पेज के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है।

  • Related Posts

    RMC;शहरवासियों की शिकायत पर संजय श्रीवास्तव भी उतरे सडक पर, चौराहों का निरीक्षण कर बोले- विकास कार्य से आम नागरिकों को सुविधा मिले, न कि अतिरिक्त परेशानी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों के साथ रायपुर शहर के विभिन्न चौराहों का निरीक्षण कर…

    NOTICE; राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 8 तहसीलदारों को नोटिस,तीन दिन में मांगा जवाब

    सारंगढ, राजस्व कार्यों, एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसान पंजीयन और समय-सीमा बैठक में सौंपे गए कार्यों के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने के मामले में सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’