वॉट्सऐप पर आया नया अपडेट; अब पढ़ भी पाएंगे वॉयस मैसेज

नईदिल्ली, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए फीचर को पेश करता रहता है। अब कंपनी ने मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर पेश किया है। इस नए अपडेट की मदद से वॉयस मैसेज सुनने की बयाज कंटेंट पढ़ सकेंगे। यह यूजर्स के लिए काफी मददगार साबित होगा। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इसे जल्द सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए टेस्टफ्लाइट ऐप पर आईओएस 23.9.0.70 के लिए वॉट्सऐप बीटा अपडेट करना पड़ेगा।

किस तरह काम करेगा यह फीचर?

वॉट्सऐप चैट पर वॉयस मैसेज को टेप करने पर स्टार, फॉरवर्ड, डिलीट, रिपोर्ट और Transcript Language का ऑप्शन दिखाई देगा। जब आप काफी लोगों से बीच में हैं। तब वॉयस नोट सुन नहीं सकते हैं तो यह फीचर ट्रांसक्राइब कर देगा।

सेटिंग में जाकर कर पाएंगे बंद

वॉट्सऐप का यह फीचर डिफॉल्ट रूप से इनेबल रहेगा। अगर आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहे हैं, तो इसे बंद कर सकते हैं। फीचर को डिसेबल करने के लिए वॉट्सऐप सेटिंग में जाकर चैट सेक्शन में जाना होगा। वहां वॉयस मैसेज ट्रांसक्राइब का विकल्प मिलेगा। यहां से इसे डिसेबल कर सकते हैं।

वॉट्सऐप अन्य लेटेस्ट अपडेट

वहीं, वॉट्सऐप ने Replay With A Message फीचर को पेश किया है। यह फीचर यूजर्स को कॉल को रिजेक्ट करने और कॉलर को एक साथ मैसेज भेजने की परमिशन देगा। यह फीचर टेस्टिंग में है। वहीं, यूजर्स जल्द ही चार डिवाइस में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे। मैसेजिंग ऐप एक अकाउंट को पीसी, टैबलेट की तरह मोबाइल पर साइन इन करने देगा। इसे जल्द ही यूजर्स के लिए पेश कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई