LPG; गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी बंद!, 23 अगस्त से पहले निपटाएं ये जरूरी काम

0 छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC

नईदिल्ली, देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन तक अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी को पूरा नहीं कर पाए थे. तेल कंपनियों ने उन ग्राहकों को राहत देते हुए e-KYC की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. इसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है.

वहीं छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने एलपीजी सत्यापन नहीं कराया है. यही स्थिति देश के अन्य राज्यों में भी है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ई-केवाईसी की अंतिम तारीख 23 अगस्त तक बढ़ाते हुए इसे आखिरी मोहलत बताया है. इसके बाद तारीख नहीं बढ़ेगी और सत्यापन नहीं कराने वालों को सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी. एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडियन ऑइल के करीब 70 लाख ग्राहक हैं. रायपुर में करीब 7 लाख ग्राहकों में 50 हजार से ज्यादा की ई-केवाईसी बाकी है. एजेंसियां एसएमएस भेज रही हैं. आधार और गैस कार्ड से एजेंसी में पांच मिनट से कम समय में सत्यापन होगा. ई-केवाईसी नहीं कराने वालों की सब्सिडी बंद है.

घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी?

लोग घर बैठे भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले जिस भी कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं उसका ऑफिशियल एप डाउनलोड करें. इंडेन, एचपीसीएल या बीपीसीएल का एप आपके मोबाइल स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा। एप डाउनलोड करने के बाद दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करें. एप वर्किंग में आने के बाद दिए गए ई-केवाईसी ऑप्शन को चुनें. इसके बाद बताई जाने वाली प्रक्रिया पूरी करें.

वरना महंगा मिलेगा सिलेंडर

एजेंसी वालों के मुताबिक ई-केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू सिलेंडर कमर्शियल दर पर लेना पड़ सकता है. रायपुर में घरेलू सिलेंडर 1014 और कमर्शियल 2965 रुपए का है. जागरूकता की कमी से मार्च 2026 से तारीख बढ़ती रही. केंद्र सरकार की ओर से ई-केवाईसी कराने के लिए 23 अगस्त तक का समय दिया गया है. पहले इसकी आखिरी तारीख 15 अगस्त थी. जो भी ग्राहक अपना सत्यापन नहीं कराएंगे उन्हें सिलेंडर और सब्सिडी दोनों नहीं मिलेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    UPI; यूपीआई ट्रांजेक्शन यूजर्स के लिए रहेगा फ्री, चार्ज लगने के दावे पर आई सरकार की सफाई, व्यापारियों पर इतना होगा असर

    नई दिल्ली,  क्या UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने वाला है। इस बात की चर्चा इसलिए जोरशोर से चल रही है, क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने भुगतान और निपटान…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार