चारागाह, गौठान, श्मशानघाट की भूमि पर अवैध मुरम खुदाई जारी; आप पार्टी ने कलेक्टर व एसडीओ को ज्ञापन सौंपा

रायपुर, रायपुर जिले के आरंग तहसील के अंतर्गत ग्राम अकोलीखुर्द (पंधी) में गौठान, चारागाह व श्मशानघाट कई प्रयोजन के लिए सुरक्षित ग्राम की  शासकीय भूमि पर अवैध मुरम खुदाई सरकार के संरक्षण में लगातार जारी है। इससे ग्राम वासियों में व्यापक आक्रोश है। आम आदमी पार्टी ने इस अवैध उत्खनन पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु कलेक्टर रायपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी आरंग से मांग की है।

 आम आदमी पार्टी रायपुर जिला सचिव विजय कुमार झा,आरंग अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष परमानंद जांगड़े तथा अभनपुर आप पार्टी नेत्री रुक्मणी साहू ने  संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि कांग्रेस सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की योजना वेंटिलेशन में चली गई है। उन्हीं के संरक्षण में उनके लोग ही आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकोलीखुर्द में खसरा नंबर 501, 502 एवं 503 के गौठान, चारागाह, श्मशानघाट की भूमि पर ताबड़तोड़ दिन रात मुरम की खुदाई कर रहे हैं। इस खुदाई से से लगभग 15-20 फुट गड्ढे हो गए हैं। जिसमें वर्षा ऋतु में जलभराव होने के कारण जनधन व पशुओं के क्षति हानि होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। क्योंकि यह ग्राम आरंग तहसील में आता है। किंतु यह ग्राम पंचायत विधानसभा अभनपुर के अधीन है। आरंग और अभनपुर के विवाद में प्रशासनिक अधिकारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इससे अवैध मुरम खुदाई, एवं अवैध मुरम बेचकर रसूखदार लोग करोड़पति बन रहे हैं, वही दूसरी ओर आम जनता को अंतिम संस्कार करने हेतु श्मशान घाट तथा मुख्यमंत्री की योजना गठन एवं चारागाह अंतिम सांस ले रही है। आम आदमी पार्टी के महासचिव वदूद आलम, प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरबक्कक्षानी सचिव पीएस पन्नू,जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, सचिव विजय कुमार झा, परमानंद जांगड़े, अश्वनी साहू, अजय वर्मा, जितेंद्र टंडन आदि ने तत्काल अवैध खुदाई पर रोक लगाने तथा मुरम निकालने, परिवहन करने वाले जेसीबी और ट्रकों को तत्काल जप्त करने की मांग कलेक्टर रायपुर एवं अनुविभागीय अधिकारी आरंग अभनपुर से की है।

  • Related Posts

    HEALTH; लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजी को सरकारी नौकरी से वंचित करने 1051 सरकारी अस्पतालों की जांच का ठेका निजी कंपनी को

    रायपुर,  प्रदेश के 1051 सरकारी अस्पतालों में होने वाली जांच का जिम्मा निजी कंपनी को देने का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा…

    BJP; भाजपा मीडिया विभाग की बैठक में हमलावर विपक्ष के आरोपों का मुखरता से जवाब देने बनी रणनीति

    रायपुर। प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने हाल ही में हमालावर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’