फ्री कोचिंग सारबिला अकादमी अब भटगांव और बरमकेला में भी; सीटीएस की आईटीआई की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 जुलाई से 7 जुलाई तक

 फ्री कोचिंग ‘सारबिला कैरियर अकादमी’

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , जिला प्रशासन के निर्देशन में संचालित फ्री कोचिंग ‘सारबिला कैरियर अकादमी’ का संचालन का विस्तार जिले में बढ़ रहा है। अब बरमकेला के शासकीय कन्या शाला परिसर और भटगांव के सांस्कृतिक भवन पुराना बस स्टैंड मे 3 जुलाई 2023 सोमवार से कोचिंग प्रारंभ किया जा रहा है। सारंगढ़ के कोचिंग में बहुत से छात्र-छात्राएं जिले के दूसरे विकासखण्डों से भी आते हैं जिन्हें आवास एवं खानपान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए व संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक सारंगढ़ उत्तरी गनपत जांगड़े एवं कलेक्टर डॉ सिद्दीकी की पहल पर युवा बेरोजगारों के मांग पर सारबिला अकादमी सारंगढ़ का ही ब्रांच खोला गया है। इसका लाभ कोई भी युवक-युवतियां ले सकती हैं। इसमें 10वी से लेकर कॉलेज आदि उत्तीर्ण के सभी आयु के युवा जो सरकारी भर्तियो के लिए होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओ जैसे पीएससी व्यापाम, एसएससी, रेलवे आदि परीक्षाओ की तैयारी कर रहे हो वो इन कक्षाओं का लाभ निःशुल्क ले सकते हैं। कोचिंग के संबंध में भटगांव में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) नगर पंचायत भटगांव से और बीईओ बरमकेला के साथ-साथ प्राचार्य शासकीय कन्या शाला बरमकेला से भी सम्पर्क किया जा सकता है। इन ब्रांच में इच्छुक युवा अपना आधार कार्ड और 10-12वीं उत्तीर्ण अंकसूची की छायाप्रति से नामांकन करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस हेतु कोचिंग के नोडल फैकल्टी बरमकेला- +91-9399914669, भटगांव- +91-8085453736 में सम्पर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। इसमें एडमिशन पहले आओ पहले पाओ पद्धति से तथा टेस्ट मे आने वाले रैंक के आधार पर होगा। इसके साथ ही रोज सुबह 7 बजे सीधे कक्षाओं मे उपस्थित हो कक्षाओं का लाभ ले सकते है।
    उल्लेखनीय है कि सारबिला कैरियर अकादमी जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग संस्थान है। यह योजना युवा बेरोजगारों के भविष्य को उज्जवल बनाने की एक अच्छी कोशिश है। मात्र एक माह के अंदर ही इस संस्थान में जिले के अब तक इसमंे 650 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है और नियमित रूप से 225 युवा इन कक्षाओं के साथ-साथ साप्ताहिक और मासिक टेस्ट का भी लाभ ले रहे हैं।

आईटीआई की प्रायोगिक परीक्षाएं 3 जुलाई से

शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) अंतर्गत अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा माह जुलाई 2023 के विषय प्रायोगिक (वार्षिक पद्धति व डीएसटी) की परीक्षाएं 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 7 जुलाई 2023 तक आयोजित होगी। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय महानिदेशालय प्रशिक्षण नई दिल्ली के निर्देशअनुसार प्रत्येक शासकीय एवं निजी आईटीआई (एनसीव्हीटी संचालित व्यवसाय) को विषय प्रायोगिक परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। 

  • Related Posts

    SWAYAM; कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्वयं पोर्टल पर 28 ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध

    0 सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के अधिकाधिक नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश महासमुंद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित SWAYAM पोर्टल के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों…

    NEET; नीट परीक्षा 3 मई को, 45 हजार स्टूडेंट्स पर रहेगी कैमरे की नजर, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा प्रवेश परीक्षा

    रायपुर, मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए रविवार 3 मई को होने वाली नीट यूजी में विद्यार्थियों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नेशनल टेस्टिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…