खाद्य विभाग में चुनावी फेरबदाल; तीन साल से जमे 19 खाद्य अफसरों का तबादला

रायपुर, चुनाव पूर्व तीन साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग द्वारा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। जिसमें खाद्य निरीक्षक से लेकर 19 सहायक खाद्य अधिकारियों का तबादला किया गया है। रायपुर के मनीष यादव और भारती हर्ष को महासमुन्द और राजनांदगांव भेजा गया है।

इससे पूर्व खाद्य मंत्री द्वारा प्रदेश भर के खाद्य अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी सहित ऐसे खाद्य निरीक्षकों की सूची मंगवाई थी, जो एक ही स्थान में तीन साल से अधिक समय से कार्यरत हैं। वहीं, धमतरी में कार्यरत खाद्य नियंत्रक (धमतरी में खाद्य नियंत्रक पद नही है) बसंत कोरम पिछले 22 साल से कार्य कर रहे हैं। बीच में उनका माह के लिए कांकेर और गरियाबंद ट्रांसफर हुआ था। दो खाद्य अधिकारी दीपांकर और सोनी दुर्ग और अम्बिकापुर जिले में बीते चार साल से कार्यरत हैं।

36 में से 19 की लिस्ट जारी

विभागीय अफसरों के अनुसार 36 सहायक खाद्य अधिकारी पिछले तीन साल से अधिक समय से काम कर रहे थे। उनमें से 19 के आदेश किया गया है। महासमुंद में संजय शर्मा का ट्रांसफर चार साल पहले कोरिया किया गया था, लेकिन उनको आज दिनांक तक भार मुक्त नहीं किया गया। वहीं, प्रदेश में 85 खाद्य निरीक्षक ऐसे हैं, जो तीन साल से लेकर 11 साल तक एक ही जिले में काम कर रहे हैं। इनकी भी सूची जल्द निकलने की संभावना है।

  • Related Posts

    LPG Price Hike: छत्तीसगढ में देशभर से सबसे ज्यादा महंगी हुई घरेलू गैस, 29 रुपये बढ़ी कीमत के साथ 1000 रुपये पार

    नईदिल्ली, रसोई गैस की कीमत फिर बढ़ गई है. LPG 29 रुपये महंगी हो गई है. बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन…

    LPG; एक बार फिर महंगाई का तडका, कमर्शियल सिलेंडर के दाम दुगुने से ज्यादा, छोटू भी हुआ महंगा, होटल में खाना-पीना महंगा हो जाएगा

    नईदिल्ली,  सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने आज एक बार फिर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 42 रुपए महंगा हो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..