पानी टंकी निर्माण की गति धीमी होने पर नाराज़गी;  बालौदाबाजार जिले में काम सामान्य से कम

0 संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्धक्षा, धमतरी ब्लॉक में मनाई जाएगी पानी की दीवाली
रायपुर, संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने कल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक में रायपुर संभाग में जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्याें और पेय जल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिले के प्रदर्शन को सहराते हुए अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही बालौदाबाजार जिले का प्रदर्शन राज्य के औसत प्रदर्शन से कम होने पर नाराज़गी भी व्यक्त की।

उन्होंने बैठक में कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी जिलों ने टेंडर के कार्य लगभग पूर्ण कर लिए है और इसलिए हम इस बैठक में टेंडर और ठेकेदारों की नहीं बल्की वास्तविक कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने पानी की पाइप लाईन, प्लेटफार्म के निर्माण और कांक्रिट की गुणवक्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डॉ. अलंग ने बैठक में समीक्षा करते हुए पानी टंकी की निर्माण की गति धीमी होने पर नाराज़गी दिखाई। साथ ही धीमे निर्माण के कारणों की समीक्षा कर अधिकारियों को कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

संभाग आयुक्त डॉ अलंग ने बैठक में अधिकारियों से चर्चा करते हुए यह बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य केवल हर घर तक पानी पहुंचना ही नहीं, बल्कि घरों में जल संग्रहण के आदत को भी खत्म करना है। उन्होंने बैठक में धमतरी ब्लॉक में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर खुशी जाहिर कर अधिकारियों के प्रदर्शन को सराहा। साथ ही दीपावली के पूर्व लक्ष्य को शत् प्रतिशत पूरा कर ब्लॉक के हर घर में नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की सफलता को “पानी की दीवाली” थीम के साथ उत्सव के रूप में मनाने का सुक्षाव दिया। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में हर घर नल कनेक्शन पहुंचाने 80 से 90 प्रतिशत पूर्ण हुए कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    रायपुर, उद्योग विभाग में बॉयलर इंस्पेक्टर (निरीक्षक वाष्पयंत्र परीक्षा-2024) के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर आरोपों को भ्रामक…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश