सरकारी नौकरी लगवाने लिए 70 लाख;AIIMS, मेकाहारा में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया, मंत्रालय में सेटिंग का दावा करके ठगी

रायपुर, राजधानी रायपुर के एक शातिर ने कुछ बेरोजगारों को ठग लिया। अलग-अलग विभागों में नौकरी लगाने का दावा करते हुए बदमाश ने सभी से कुल 70 लाख 10 हजार रुपए वसूलकर फरार हो गया। अब बेरोजगारों के हाथों में न तो नौकरी है और न ही घर पर रखी जमा पूंजी। पुलिस इस शातिर की तलाश में है।

रायपुर के सिविल लाइन थाने में ठगी करने वाले भूपेश कुमार सोनवानी के नाम पर धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। भूपेश रायपुर का ही रहने वाला है। इस मामले में शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मेरे बेटे लोकेंद्र और अन्य पहचान वाले लोगों, गांव के रिश्तेदारें को सरकारी नौकरी के नाम पर भूपेश ने ठगा है।

मामला साल 2022 अगस्त का है। रायपुर के कलेक्टोरेट गार्डन में भूपेश शिकायतकर्ता से मिला। बताया कि यहां बड़े-बड़े अफसर उसे जानते हैं। कइ लोगों की नौकरी लगवा चुका है। मंत्रालय और स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के साथ उठना बैठना होता है। ऐसी सेटिंग है कि सरकारी नौकरी लगवा देगा। भरोसे में लेकर भूपेश ने डील की, बेरोजगारों को भूपेश ने खुद ही सरकारी दफ्तरों से नौकरी के फॉर्म ला कर दिए। फॉर्म में क्या क्या लिखना है, कैसे रुपए देकर चयन सूची में नाम लेकर आएगा ये सब बताया।

अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि मंत्रालय में आपदा प्रबंधक पद के लिए लोकेंद्र वर्मा, एम्स में नर्सिंग स्टाफ के लिए बलराम वर्मा, मानुष वर्मा, मेकाहारा में प्यून के लिए और लेबर निरीक्षक पद के लिए प्रदीप वर्मा दीपक वर्मा दुर्गेश वर्मा खाद्य निरीक्षक पद के लिए मारुति नंदन वर्मा लकी उर्फ लोकेश वर्मा नाम के युवकों ने भूपेश को पैसे दिए। यह सभी आपस में रिश्तेदार और पड़ोस के गांव में रहने वाले लोग हैं। जब इन सभी विभागों की चयन सूची जारी हुई तो किसी की नौकरी नहीं लगी। इन लड़कों ने अलग-अलग तारीखों पर कभी कैश तो कभी अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते हुए भूपेश को रकम दी थी। नौकरी ना लगने की वजह से जब भूपेश से रुपए लौटाने कहा गया तो वह आनाकानी करता रहा। बाद में फरार हो गया।
कुछ वक्त पहले जब रुपए देने वाले युवकों ने दबाव बनाया तो जैसे तैसे आरोपी ने युवकों को थोड़ा-थोड़ा कर रुपए चुकाने की बात कहकर टालने का प्रयास किया । एक चेक दे दिया जब यह चेक लेकर युवक स्टेट बैंक गए तो वहां पता चला कि आरोपी के खाते में मात्र 450 रुपए हैं। 

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर