ओडिशा में कांग्रेस विधायक समेत दो निलंबित; पार्टी विरोधी गितिविधियों में शामिल होने पर एक्शन

भुवनेश्वर, ओडिशा के कटक में विधायक मोहम्मद मोकिम और पूर्व विधायक चिरंजीव बिस्वाल को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। मोकिम और बिस्वाल दोनों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और एआईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य तारिक अनवर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओडिशा कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का निलंबन शनिवार को जारी किया गया। अनवर ने कहा कि पार्टी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष शरत पटनायक द्वारा दायर शिकायत के आधार पर बाराबाटी-कटक के विधायक मोहम्मद मोकिम और पूर्व विधायक चिरंजीव बिस्वाल के खिलाफ कार्रवाई की है।

कारण बताओ नोटिस हुआ था जारी

मोकिम और बिस्वाल दोनों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। डीएसी (अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति) ने पीसीसी अध्यक्ष की शिकायत पर मोकिम और बिस्वाल दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन एआईसीसी को उनसे संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

एआईसीसी की कार्रवाई के बाद पीसीसी अध्यक्ष शरत पटनायक ने मीडियाकर्मियों के सामने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ”एआईसीसी ने जो भी कदम उठाए हैं, हम उसे स्वीकार कर रहे हैं। कांग्रेस एक है। सब कुछ एक ही रहेगा।”दूसरी ओर, मोहम्मद मोकिम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें निलंबन के बारे में इंटरनेट मीडिया से पता चला। वह कांग्रेस में ही रहेंगे। वह घटना की जांच करने के बाद अपनी राय देंगे।

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार