विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति से कुलपति नाराज; कहा-रिक्त पद भरने की प्रक्रिया शुरु करें

दुर्ग, वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के संभागायुक्त एवं विश्वविद्यालय के कुलपति महादेव कावरे की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक में विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न इकाईयों  में संचालित शैक्षणिक,  अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय में  संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों को त्वरित एवं प्रभावी तरीके से लागू करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि अध्ययनरत छात्र/छात्राएं, कृषक एवं पशुपालक ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो सके।  उन्होने विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की धीमी गति से असंतोष जाहिर किया।

कुलपति महादेव कावरे ने विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सभी कार्यों की निविदा आचार संहिता लगने के पूर्व शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि उसका लाभ छात्रों को अध्ययन-अध्यापन में मिल सकें।  बिलासपुर में शासन द्वारा पशुचिकित्सा एवं  पशुपालन महाविद्यालय खोले जाने के पश्चात वेटनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता एवं वहां छात्रों के प्रवेश के संबंध में श्री कावरे ने जानकारी ली और छात्रों के हित में जरुरी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने विश्वविद्यालय में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों को त्वरित गति से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। 

कुलपति ने कुछ परियोजनाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारी/अधिकारी अनुशासन में रहकर समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। समीक्षा बैठक के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.आर.के.सोनवणे ने कुलपति को आश्वस्त किया कि निश्चित ही विश्वविद्यालय में कर्मचारी एवं अधिकारी समयबद्व होकर कार्य को पूर्ण करेंगे।

ReplyForward
  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार