निजी क्षेत्र में 500 पदों पर भर्ती हेतु 03 अगस्त से 11 अगस्त तक जनपद पंचायतों में होगा प्लेसमेंट कैम्प

जगदलपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जगदलपुर और जिला कौशल विकास प्राधिकरण जगदलपुर के सयुंक्त तत्वावधान में जिले के जनपद पंचायतों में 3 अगस्त से 11 अगस्त तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। उक्त प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा रिक्त सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

उपसंचालक रोजगार जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जनपद पंचायत तोकापाल में 03 अगस्त, जनपद पंचायत दरभा में 04 अगस्त, जनपद पंचायत बास्तानार में 05 अगस्त, जनपद पंचायत बस्तर में 08 अगस्त तथा जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा में 09 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत बकावंड में 10 अगस्त और लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में 11 अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प प्रातः 11 बजे से सांयकाल 05 बजे तक आयोजित की जायेगी। सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 10 वीं उत्तीर्ण या उच्चत्तर परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिये।

कम्प्यूटर उत्तीर्ण, वाहन चालक ड्राइविंग लायसेंसधारी, आईटीआई उत्तीर्ण एवं एनसीसी सर्टिफिकेटधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी। शारीरिक योग्यता के तहत ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर, वजन न्यूनतम 55 किलोग्राम और सीना 80 से 85 सेंटीमीटर होना चाहिये। इस प्लेसमेंट कैम्प में बेरोजगारी भत्ता योजना से लाभान्वित युवा भी सम्मिलित हो सकते हैं। भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी दस्तावेज और पहचान पत्र यथा आधार कार्ड, फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र इत्यादि के साथ नियत तिथि एवं समय पर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं।

  • Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार