शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित; शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात के बाद बनेगी आगे की रणनीति

रायपुर, छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षकों ने 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया था, लेकिन अब शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में 31 जुलाई को होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों के सभी संघों को मिलाकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाने के बाद 31 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया गया था लेकिन इस बीच स्कूल शिक्षा मंत्री बदल गए। प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्री रविन्द्र चौबे को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए अपनी मांगों को लेकर शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारी मंत्री रविन्द्र चौबे से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

प्रदेश के शिक्षक पूर्व सेवा की गणना कर सही वेतन निर्धारण करते हुए सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने पुरानी पेंशन प्रदान करने और कुल 20 वर्ष की सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन देने संबंधित मागों को लेकर एलबी संवर्ग के शिक्षक प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सभी जिला में शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारी हड़ताल की सूचना दे चुके हैं।

क्यों है शिक्षकों में आक्रोश
संविलियन के बाद नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना नहीं किया गया है। सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर नहीं किया गया। वेतन निर्धारण की विसंगतियों को दूर नहीं किया गया। जन घोषणा पत्र में किए वादा के बाद भी क्रमोन्नत वेतनमान नहीं भी दिया गया है। पुरानी पेंशन का लाभ प्रथम नियुक्ति तिथि से नहीं दिया गया और केंद्र सरकार की तरह 20 वर्ष की सेवा में पूर्ण पेंशन का लाभ भी नहीं दिया गया है। इसके कारण शिक्षक एलबी संवर्ग में आक्रोश है।

  • Related Posts

    FOREST;भैरव पहाड़ में प्राकृतिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    अंबिकापुर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरूण पाण्डेय ने सरगुजा प्रवास के दौरान जशपुर जिले के महत्वपूर्ण प्राकृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार