भरोसे का सम्मलेन में गरजे खरगे- कांग्रेस गरीबों की मदद कर रही है, भाजपा लूट रही है

रायगढ़, छत्‍तीसगढ़ के रायगढ़ के कोड़ातराई में कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा के सदस्य व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन केंद्र सरकार पर जमकर गरजे। खरगे ने कहा, छत्‍तीसगढ़ में भरोसे का सम्‍मान हो रहा है। ये भरोसे के अनुष्‍ठान का सम्‍मेलन है। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, गरीब पेट भरने के लिए काम करता है। भूपेश सरकार ने कभी काम नहीं रोका। कांग्रेस सरकार गरीबों की मदद कर रही है, भाजपा छीन रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को झूठों का सरदार बताया। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी लोगों को बेरोजगार रखने की होती है। हमेशा कांग्रेस सरकार गिराने की सोचते हैं। देश में सरकार दो लोग ही चलाते हैं, एक मोदी और दूसरे शाह। इनके अलावा किसी और को कुछ पता नहीं रहता कि क्या होने वाला है।

खड़गे ने आगे कहा कि मोदी जब-जब छत्तीसगढ़ आते हैं कांग्रेस सरकार को बदनाम करके जाते हैं। दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी मिलती है कि हमारी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़ेंगे।

म​णिपुर में मोदी की एक मीटिंग हो

मणिपुर में पिछले 6 महीने से दंगे-फसाद हो रहे हैं। राहुल जी और हमारे कई नेता वहां होकर आ गए, लेकिन मोदी जी यहां सूट-बूट में घूम रहे। उनके चुप बैठने के कारण वहां ऐसा हो रहा है। उन्हें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान में कम से कम एक मी​टिंग कम करके मणिपुर जाना चाहिए।

मोदी अच्छे इंस्टीट्यूशन को खराब कर देते हैं

देश की सार्वजनिक संपत्तियों को मोदी बेचने का काम कर रहे हैं। एलआईसी, बीएसएनल सबका उन्होंने निजीकरण कर दिया। वे एक अच्छे इंस्टीट्यूशन को खराब कर देते हैं।

दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को धमकी

मोदी जी ने रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन के वक्त हमारे नेताओं पर ईडी और आईटी के छापे पड़वाए। दूसरे राज्य के मुख्यमंत्रियों को धमकी देते हैं। मेरी बात नहीं सुनोगे तो ईडी और आईटी के छापे पड़वाने की बात कहते हैं।

छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर जाते हैं मोदी

मोदी जी तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ मेघालय जाते हैं और झूठ बोलकर आते हैं। झूठों के सरदार हैं वो। 2 करोड़ नौकरी किसी को नहीं मिली। 15 लाख भी किसी को नहीं मिला। किसानों की आमदनी दोगुनी भी नहीं हुई।

जहां जाते हैं वहां कांग्रेस की सरकार बनती है

लोग कांग्रेस को ही पसंद करते हैं। 2023 और 2024 में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। मोदी जी जहां जाते हैं वहां कांग्रेस को फायदा होता है।

मोदी जी ‘दूरदर्शन’ हो गए

मोदी जी लोगों को दूर से दर्शन देते हैं। उनके पास जाना मुश्किल है। हमारे राहुल गांधी और मुख्यमंत्री लोगों के पास जाकर मिलते हैं। कांग्रेस जनता के नजदीक है। इसका फायदा चुनाव में हमे जरूर मिलेगा।

हमने इकोनॉमिस्ट को प्रधानमंत्री बनाया

मोदी परिवारवाद की बात करते हैं। हमने इकोनॉमिस्ट मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया। भाजपा के लोग केवल कुर्सी के पीछे दौड़ रहे हैं। हमने गरीबों के लिए काम किया। भारत जोड़ो यात्रा में सभी लोगों से मिले। बच्चे महिला, बुजुर्ग सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चले।

केंद्र जो कहता है उससे ज्यादा छत्तीसगढ़ सरकार करती है

छत्तीसगढ़ में कुछ न कुछ बोलकर बदनाम करने का काम करते हैं। 15 साल में बीजेपी ने क्या​ किया। धान खरीदी की लिमिट से भी ज्यादा भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में की खरीदी की। केंद्र सरकार जो कहती है उससे कहीं ज्यादा आगे जाकर छत्तीसगढ़ सरकार करती है।

मोदी जी किसी का अच्छा नहीं सोचते

मोदी जी के पास करुणा नहीं है, इसलिए वो किसी के बारे में अच्छा नहीं सोच सकते। मोदी जी यहां के लोगों और जंगल जमीन के बारे में कुछ नहीं कहते। केवल कांग्रेस सरकार की बुराई करते हैं। 2023 में झूठों के सरदार से दूर होकर कांग्रेस की फिर से सरकार बनाए। कांग्रेस के नरेगा योजना से लाखों लोगों को काम मिला।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्‍मेलन को संबोधित किया। सीएम बघेल ने कहा कि कला और संस्कृति के मुख्यालय हमारे रायगढ़ में आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने के बाद खरगे की सबसे पहले रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन में आए। तबसे उनका लगाव छत्तीसगढ़ में बना रहा है।

अभी हमारे मुख्य अतिथि खरगे जी के हाथों से बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास हुआ।

सत्य के रास्ते में चलने का संदेश बाबा गुरु घासीदास जी का है। सत्य के रास्ते को महात्मा गांधी जी ने भी बताया। सत्य का रास्ता हमारा रास्ता है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से लेकर मनमोहन सिंह जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव जी, नरसिम्हा राव जी सभी का उद्देश्य हिंदुस्तान की जनता को ताकतवर बनाने का रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने के बाद भी वित्तीय हालात खस्ता,सरकार कर्जे में दब रही

    0 कांग्रेस का आरोप- सरकार कंगाल , ठेकेदार आत्महत्या की धमकी दे रहे रायपुर,  प्रदेश सरकार की वित्तीय हालात गंभीर हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता  ने कहा कि खराब वित्तीय…

    POLITICS; बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, CM बने रहेंगे

    पटना, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार, 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार की शाम से ही नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार