प्रदेश में 54 बदमाश जिला बदर;आचार संहिता में आयोग की चौतरफा कार्रवाई, 8,807 लाइसेंसी हथियार जमा

रायपुर,  आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन कार्यालय के निर्देश के बाद प्रशासन व अन्य विभागों ने चौतरफा कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध हथियार व गैरकानूनी कामों पर शिकंजा कसने के साथ ही आदतन अपराधियों को जिला बदर किया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेशभर में 54 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया जा चुका है।

12,495 लाइसेंसी हथियारों में 8807 जमा करवाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। आर्म्स एक्ट के तहत 1,229 प्रकरण बनाए गए हैं और इसके अंतर्गत 1,284 हथियार जब्त हुए हैं। 54 लोगों को जिले से बाहर किया गया है।

वाहनों की जांच, 18.49 करोड़ का जुर्माना

अधिकारियों ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तीन लाख 64 हजार 86 प्रकरणों में कुल 18 करोड़ 49 लाख चार हजार 157 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में एक लाख 34 हजार 206 प्रकरणों में एक लाख 81 हजार 527 व्यक्तियों पर दंडात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी मामलों में 19 हजार 891 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें एक लाख 29 हजार 48 लीटर की पांच करोड़ 28 लाख 85 हजार 758 रुपये की शराब जब्त की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MURDER; मामूली से विवाद में नाबालिगों ने की हत्या! रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में चौंका देने वाला मामला

    रायपुर, राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, श्रीराम नगर हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य फरार…

    CRIME; 2 करोड़ के गांजा और 6.5 लाख रूपए के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार,उडीसा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे

     गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले की पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।देवभोग थाना पुलिस ने NH-130C के खुटगांव अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….