पत्रकारों ने भाजपा को भी दिए सभी वर्गों के लिए सुझाव; घोषणा पत्र समिति का मीडिया संवाद कार्यक्रम

रायपुर, भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने शनिवार को मीडिया संवाद कार्यक्रम में  विधानसभा चुनाव घोषणापत्र के लिए पत्रकारों के सुझाव मांगे। विधानसभा के पिछले चुनाव के समय कांग्रेस ने भी प्रेस क्लब रायपुर में पत्रकारों से सुझाव लिए थे।

भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित मीडिया संवाद में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र तैयार करने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्रों से ईमेल, सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप के साथ ही प्रत्यक्ष भेंट मुलाकात कर सुझाव लिए। वहीं रायपुर के पत्रकारों ने भाजपा घोषणा पत्र हेतु सर्वहारा वर्ग पर आधारित सुझाव दिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सम्मानीय समाचार पत्रों के संपादक, न्यूज चैनलों के ब्यूरोचीफ, सम्मानीय पत्रकारगण व कैमरामेन बंधुओं ने पत्रकार हित के संबंध में अपने सुझाव दिए। जिन्हें संजीदगी से सुनकर घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने घोषणा पत्र में शामिल करने का वचन दिया। इस दौरान पत्रकार जगत के लोगों ने प्रदेश के विकास संबंधित सुझाव दिए। भाजपा ने संवाद कार्यक्रम में सीधे पत्रकारों से वन-टू-वन कर सुझाव लिए, वहीं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिखित में भी अपने सुझाव संयोजक विजय बघेल को सौंपे।

भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक सांसद विजय बघेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग संभाग में अपने प्रभारियों के नेतृत्व में जन -जन से सुझाव लिए। इसमें सभी बिन्दुओं पर नीचे से लेकर ऊपर तक हर वर्ग से, ठेले वाले, नाई की दुकान, धोबी, छोटे दुकानदार, बड़े व्यापारी, गरीब, मजदूर, खिलाड़ियों, आदिवासी, दलित, पिछड़ी जति, महिला शक्ति, समाज प्रमुखों, बुद्धिजीवियों, कर्मचारी संगठनों, मंत्रालयीन कर्मचारी संगठनों के साथ ही बहुतायत जिलों में पत्रकारों से सुझाव लिए। ताकि भारतीय जनता पार्टी ऐसा घोषणा पत्र तैयार कर सके, जिससे अन्त्योदय का सपना पूरा हो सके।इस अवसर पर भाजपा चुनाव मीडिया प्रभारी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश चुनाव मीडिया समिति संयोजक रसिक परमार, घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव पंकज झा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CJP; दिल्ली में 5 सितंबर को फिर निकलेगा ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का मार्च, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

    नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर 2026 को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है। पार्टी ने भारत सरकार पर युवाओं से किए गए वादों…

    POLITICS; वर्तमान और पूर्व सांसदों-विधायकों पर 4 हजार से ज्यादा केस, कैसे साफ होगी राजनीति?

     नईदिल्ली, भारत के मौजूदा और पूर्व सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,000 से अधिक आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें से 519 मामलों की सुनवाई 10 साल से ज्यादा समय से चल रही…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….