भाजपा नेता के घर जुआ खेलते जिला कांग्रेस सचिव सहित 24 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये भी नकद जब्त

बलौदाबाजार, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस एलर्ट जोन में चल रही है। साथ ही क्षेत्र में जगह-जगह दबिश देती हुई नजर आ रही है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार के सिमगा में पुलिस ने भाजपा नेता अनिल पांडे के घर से जुआ खेलते हुए कांग्रेस नेता समेत 24 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से 10 लाख 87 हजार 62 रुपए कैश, दो कार, एक बाइक और 24 मोबाइल जब्त किया है। मामला मामला सिमगा क्षेत्र का है। पुलिस सभी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जुए में पकड़े गए कई लोग बीजेपी-कांग्रेस के बड़े नेता हैं। पकड़े गए लोग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से हैं। छापेमारी के बाद आरंग विधानसभा प्रभारी और बलौदाबाजार बीजेपी जिला कार्यकारणी सदस्य अनिल पांडेय फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं उसके बेटे अनिकेत पांडेय और जिला कांग्रेस सचिव हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बीजेपी नेता के घर को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक पुलिस को अपने सामने देखकर सभी जुआरी घबरा गए। उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि मुखबिर लगाने के बाद भी पुलिस उन तक आसानी से पहुंच गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; पहले करंट से पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी ने दी जान, गांव में पसरा मातम

    बिलासपुर, न्यायधानी के ग्रामीण इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिन पहले पति की करंट लगने से मौत के बाद सदमे में पत्नी ने…

    CRIME; ‘3 दिन से खाना नहीं खाया, पापा मुझे ले जाओ’ ट्विशा के बाद ग्वालियर की पलक की मौत से मचा हड़कंप!

    भोपाल, एमपी में नवविवाहित दुल्‍हनों की संदिग्ध मौत का एक दर्दनाक और खौफनाक सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा के बाद अब ग्वालियर से…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…