विधानसभा चुनाव; कारोबारी से 34.67 लाख रुपये जब्त, आयकर विभाग को सौंपा मामला,चार शहरों में 49 लाख कैश के साथ 16 लाख के जेवर जब्त 

रायपुर, आदर्श आचार संहित के मद्देनजर चल रही चेकिंग के दौरान कारोबारी हेमंत मेघानी निवासी पुरानी बस्ती से 34 लाख 67 हजार रुपये जब्त किए गए। पुलिस अब इसकी सूचना आयकर विभाग को देगी। प्रदेशभर में वाहनों की जांच करने पर लगभग 49 लाख नकद और 16 लाख के आभूषण बरामद किए गए। पकड़े गए सभी संबंधित लोगों द्वारा वैद्य दस्तावेज नहीं दिखाने पर राशि और आभूषण को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक रेंज जिला रायपुर आरएल डांगी और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों सहित पुलिस बलों द्वारा जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाइंट लगाकर जांच के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग करने के साथ दोपहिया, चारपहिया वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ज्यूपीटर वाहन में सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था, जिसे टीम के सदस्यों द्वारा रोकवाकर बैग को चेक किया गया।

आयकर विभाग को दी सूचना

बैग को चेक करने पर उसमें नकदी रकम रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नकदी रकम के संबंध में पूछताछ करने एवं वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हेमंत मेघानी के पास रखें नकदी रकम 34 लाख 67 हजार रुपये को जब्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है।

यहां पर भी मिले नकद

प्रदेशभर में वाहनों की जांच करने पर लगभग 49 लाख नकद और 16 लाख के आभूषण बरामद किए गए। पकड़े गए सभी संबंधित लोगों द्वारा वैद्य दस्तावेज नहीं दिखाने पर राशि और आभूषण को पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोरबा जिले में  दीपका पुलिस ने बाइक सवार श्रवण कुमार सिंह (37) निवासी धरमपुर, थाना कुसमुंडा से 3.70 लाख रुपये बरामद किए।

धमतरी जिले में  ओडिशा सीमा पर स्थित बोराई नाके पर वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे एक वाहन से 10 लाख रुपये जब्त किए गए। ओडिशा के रायगढ़ निवासी सुब्रत मंडल को भी इस मामले में पकड़ा है।महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर ग्राम साल्हेतराई के पास बसना पुलिस ने एक बोलेरो से 16,75,776 रुपये के आभूषण और 35 हजार नकद जब्त किए हैं। पुलिस इस मामले में ग्राम मोंहदा के कुंजराम राणा, टिकेश्वर साहू, ईश्वर पटेल से पूछताछ कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…