भाजपा ने नहीं दिया टिकट तो राजेन्द्र राय ने छोड़ी पार्टी; फिर लौटे JCCJ, गुंडरदेही से लड़ेंगे चुनाव

दुर्ग , छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। गुंडरदेही के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता राजेन्द्र राय ने भाजपा का दामन छोड़ फिर से जनता जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जोगी कांग्रेस ने उन्हें गुंडरदेही विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया हैं। जनता कांग्रेस ने बुधवार को अपनी दूसरी लिस्ट में 11 प्रत्याशियो की घोषणा की है, जिसमें गुंडरदेही विधानसभा से राजेन्द्र राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राजेन्द्र राय के इस निर्णय से बालोद जिले में खासकर गुंडरदेही विधानसभा में एक बड़ा झटका लगा है।

बता दें कि गुंडरदेही से भाजपा ने पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जिसके बाद से लगातार प्रत्याशी को बदलने की मांग उठने लगी, राजेन्द्र राय सहित पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज, पुष्पेंद्र चन्द्राकर, नीतीश ग्वालेन्द्र समेत भाजपा के कई नेताओं ने प्रदेश आलाकमान को प्रत्याशी को बदलने आवेंदन सौंपे है। वही उक्त तीनो जिला पंचायत सदस्यों एवं पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाते हुए नामांकन फार्म लिया है।

2011 में डीएसपी पद से इस्तीफा दे राजनीति में एंट्री

1982 में सूबेदार ट्रेफिक कोरबा, बिलासपुर, रायपुर सहित अन्य जिलों में डीएसपी ट्रैफिक, आरटीओ सहित अन्य पदों में रहें पूर्व विधायक राय ने 2011 में डीएसपी पद से इस्तीफा देकर राजनीतिक सफर शुरू की थी। तब कांग्रेस नेताओं में प्रमुख अजीत जोगी तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के निकटतम खास माने जाते थे। वर्किंग कमेटी के मेंबर थे, तब कांग्रेस ज्वाइन कराया। जिसके दो साल बाद 2013 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में गुंडरदेही से राय को टिकट दिया। तब राजेन्द्र राय भाजपा के बिरेंद्र साहू को लगभग 21 हजार वोटों से हराकर विधायक बने थे।

फिर 2016 में छत्तीसगढ़ के प्रथम सीएम अजीत जोगी ने नई पार्टी का गठन किया था। राजेन्द्र राय अजीत जोगी संग नई पार्टी जनता जोगी कांग्रेस में शामिल हुए। दोबारा 2018 में छजकां की टिकट से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

फिर अजीत जोगी के निधन के बाद राय ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के सामने भाजपा प्रवेश किया। और लगातार भाजपा में 3 वर्षो से सक्रिय रहे। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नही मिलने पर भाजपा छोड़ पुनः जनता जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया और उन्हें जनता जोगी कांग्रेस ने गुंडरदेही विधानसभा से अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; केसी वेणुगोपाल के साथ हो गया खेला, वीडी सतीशन होंगे केरलम के अगले सीएम

     नईदिल्ली, केरलम में चुनाव नतीजों के करीब 10 दिन बाद आखिरकार सीएम का नाम फिक्स हो गया है. कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का नाम नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर किया…

    POLITICS; निगम आयुक्त को हटाने खोला मोर्चा, कांग्रेस पार्षदों के साथ महापौर पहुंचे हाईकोर्ट

    दुर्ग, छ्त्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के आयुक्त आर के पांडे को हटाने के लिए महापौर ने पूरी ताकत झोंक दी है। अब 32 कांग्रेस पार्षदों के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…