ACTION; हटाए गए नायब तहसीलदार, विधायक से चल रहा था विवाद, एसडीएम पर भी लटक रही तलवार

अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर जिले के  सीतापुर के राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक को आखिरकार वहां से हटा दिया गया। इसका आदेश कलेक्टर ने 3 जून को ही जारी कर दिया था, आज इसे सार्वजनिक किया गया। नायब तहसीलदार को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही अब एसडीएम फागेश सिन्हा को भी हटाए जाने की अटकले तेज हो गई है। सभवत: एक या दो दिन में उनको हटाए जाने का भी आदेश जारी हो सकता है।

बता दें कि नायब तहसीलदार का सीतापुर विधायक से विवाद चल रहा था। इसके बाद से प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर थे। 27 मई को सीतापुर विधायक की बहन द्वारा बद्सलूकी का आरोप लगाए जाने के बाद विधायक और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने मारपीट का आरोप लगाया था। विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी-कर्मचारियों ने हड़ताल किया था। 1 से 3 जून तक हड़ताल पर रहने से राजस्व कार्यालयों में जनता के काम नहीं हो रहे थे।

इसी बीच कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारियों की राजस्व मंत्री व सचिव से बातचीत हुई। इसमें इस बात पर सहमति बनी थी कि मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच 3 जून को विधायक की पहल पर उनके 2 समर्थकों का सरेंडर कराया गया था। वहीं सीतापुर विधायक ने कलेक्टर (Surguja Collector) से मिलकर एसडीएम फागेश सिन्हा व नायब तहसीलदार को सीतापुर से हटाने की मांग की थी।

विधायक के 2 समर्थकों के सरेंडर के बाद विधायक की ओर से दोनों अधिकारियों को सीतापुर से हटाने की मांग के तत्काल बाद कलेक्टर ने आदेश जारी कर नायब तहसीलदार को राजापुर उप तहसील से हटा दिया है। उन्हें अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं सीतापुर तहसीलदार उमेश बाज को राजापुर उप तहसील का भी प्रभार सौंपा गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLLUTION; पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ रुपये हर्जाना भी

    0 रायपुर क्षेत्र में प्रदूषणकारी उद्योगों पर मंडल की सख्त कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा रायपुर क्षेत्रांतर्गत रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद एवं गरियाबंद जिलों में स्थापित उद्योगों के…

    PPP; रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल की योजना

    *इनडोर स्पोर्ट्स, जिम, स्विमिंग पूल, आधुनिक आवासीय सुविधाओं सहित होगा व्यापक आधुनिकीकरण* रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा राजधानी रायपुर स्थित क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के विकास,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…