DISMISSED; सीएम साय के गृह जिले में बीआरपी सहित छह कर्मचारी बर्खास्त, इस वजह से की गई कार्यवाही

अंंबिकापुर, सरगुजा के जशपुरनगर जिले में अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने समग्र शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत 06 संविदा कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया है। ये सभी कर्मचारी बिना किसी सूचना अथवा वैध आवेदन के लगातार अनुपस्थित पाए गए थे, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा था। सीएम साय के गृह जिले में हुई कार्यवाही से हडकम्प मच गया है।

जिन कर्मचारियों कोबर्खास्त किया गया है ,उनमें पुष्पा टोप्पो मोबाइल स्त्रोत कम लेखापाल, ज्योति साहू एवं कु. मेघा दुबे बीआरपी समावेशी शिक्षा,नवीन कुमार पटेल सूचना प्रबंध समन्वयक, सविता बाई एवं नंदकिशोर चौहान भृत्य शामिल है। इन सभी कर्मचारियों ने न तो अनुपस्थिति का कोई कारण बताया और न ही पूर्व में भेजे गए कई नोटिस का जवाब दिया। रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अंतिम सूचना पत्र भेजकर उन्हें एक सप्ताह के भीतर कार्य पर लौटने का अवसर भी दिया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रत्युत्तर नहीं मिला।

कलेक्टर ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 और छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम, 2010 के नियम-11 के तहत की है।उक्त नियमों के अनुसार, यदि कोई शासकीय सेवक तीन वर्ष या अधिक समय तक बिना अनुमति कार्य से अनुपस्थित रहता है, तो उसे स्वेच्छा से सेवा से त्यागपत्र दिया हुआ मानते हुए सेवा से पृथक किया जा सकता है।जगह नहीं है। कलेक्टर रोहित व्यास का यह कदम न केवल कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी एक सख्त चेतावनी है।

  • Related Posts

    ELECTION; प्रबंधन समिति में सुषमा कुमार चेयरमैन, नितिन लॉरेंस उपाध्यक्ष, जयदीप रॉबिन्सन सचिव बने

    0 छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़’ मसीही समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, छत्तीसगढ़…

    TRAFFIC; दुर्ग-रायपुर खारुन नदी ब्रिज 1 महीने के लिए रहेगा बंद, डायवर्सन व्यवस्था लागू ,मरम्मत कार्य 1 अप्रैल से

    दुर्ग, राजधानी रायपुर को जोडने वाली कुम्हारी स्थित खारून नदी ब्रिज में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक प्रस्तावित मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम