APPOSITION LEADER;विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए निर्वतमान CM बघेल, महंत समेत इन नामों पर हो रही चर्चा

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां भाजपा मुूख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन कर रही है वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता के लिए कांग्रेस के पांच बड़े चेहरों का नाम चर्चा में है। इसमें निर्वतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत विधायक चरणदास महंत, उमेश पटेल, कवासी लखमा और लखेश्वर बघेल का नाम सबसे आगे है। हालांकि राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद आमतौर पर कोई भी पार्टी उस चेहरे को विपक्ष के नेता के रूप में पद नहीं देती रही है, अब यह भूपेश बघेल पर निर्भर करेगा कि वह नेता प्रतिपक्ष बनना चाहेंगे या फिर किसी अन्य को यह पद दें। इसके पहले कांग्रेस की सरकार में पांचवीं विधानसभा में भी पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विपक्ष के नेता न होकर विधायक के रूप में ही अपनी सेवाएं दी थीं।

उमेश पटेल के नाम की चर्चा जोरों पर

पार्टी सूत्रों के अनुसार नेता प्रतिपक्ष को लेकर कई नाम की चर्चा है। इसी बीच उमेश पटेल को भी दिल्ली से बुलावा आ गया है। खरसिया के तीसरी बार के विधायक कांग्रेस सरकार में कद्दावर मंत्री रहे शहीद नंद कुमार पटेल के पुत्र उमेश पटेल के नाम की चर्चा जोरों पर है।

उमेश पटेल की छवि एक बेदाग नेता की है और उन्हें सत्ता और संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है। इसके अलावा वह युवा भी हैं। उनके पिता नंद कुमार पटेल झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में बलिदान हो गए थे। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान खरसिया के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने खुले मंच से बलिदानी नंद कुमार पटेल की तारीफ की थी उन्होंने उमेश पटेल को जिताकर भेजने की बात कही थी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सत्ता के विकेंद्रीकरण एवं ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिए देशव्यापी जनजागरण का निर्णय

    0 स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रायपुर, स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद…

    BJP; स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी, राम माधव को भी 2 राज्यों का प्रभार, बीजेपी संगठन में फेरबदल

    नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के सभी राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर