CGBSE;हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा ?

रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेली मानस टोल-फ्री नम्बर 14416 पर चौबीस घण्टे सातों दिन निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। टोल-फ्री हेल्पलाईन पर आज प्रश्न पूछा गया कि रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते हैं क्या? तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा? कितने नम्बर में पास होते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा चिन्हाकिंत मनोवैज्ञानिक, चिकित्सकों, कैरियर काउंसलर द्वारा पूछे गए प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित है। इस हेल्पलाईन पर राजस्थान, मध्यप्रदेश से भी कैरियर संबंधी और अपने बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किए गए है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर तरूण कुकरेजा एवं डॉ. वर्षा वरवंडकर, मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती प्रीति शुक्ला द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।

मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज कुल 42 फोन कॉल आए। आगामी दिवस 07 मई को प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक डॉ. स्वाती शर्मा एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक तरूण कुकरेजा मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FEE; बोर्ड परीक्षा पर महंगाई की मार;10वीं-12वीं की परीक्षा फीस बढ़ी, 460 के बजाय अब देने होंगे 800 रुपए

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की है। मंडल की वित्त और कार्यपालिका समिति की…

    LAWCET; पूर्व माओवादी देवजी ने लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में हासिल की 349वीं रैंक, लॉ डिग्री प्रोग्राम में मिलेगा दाखिला…

    जगदलपुर, छत्तीसगढ के बस्तर अंचल में चर्चित रहे  पूर्व माओवादी टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (LAWCET) में राज्य स्तर पर 349वीं रैंक हासिल की है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’