CM;छत्‍तीसगढ़ में नए CM को लेकर सस्‍पेंस बरकरार, आज भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा फैसला

रायपुर , राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव जीतने वाले दस भाजपा सांसदों ने बुधवार को संसद से इस्तीफा दे दिया। इनमें छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और रायगढ़ सांसद गोमती साय शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश से कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, रिति पाठक, उदय प्रताप सिंह, राजस्थान से किरोड़ीमल मीणा, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौर भी शामिल हैं। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुमति लेकर अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस्तीफा सौंपा। साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय और बढ़ गया है।

सूत्रों के अनुसार सरगुजा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह भी गुरुवार को इस्तीफा दे सकती हैं। इस बीच गुरुवार को संसद भवन परिसर के बालयोगी सभागार में भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी समेत सभी सांसद रहेंगे। भाजपा ने प्रदेश के चार सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था। रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहट से, गोमती साय पत्थलगांव व अरुण साव लोरमी विधायक बने। पाटन में विजय बघेल हार गए। अब सीएम के लिए डा. रमन सिंह, अरुण साव, रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय, ओपी चौधरी का नाम चर्चा में है।

कल हो सकती है सीएम के नाम की घोषणा

सूत्रों के अनुसार आठ दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम की घोषणा हो सकती है। 10 को शपथ ग्रहण संभावित है। पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा जल्द ही फाइनल हो जाएगा। फिलहाल संसद का सत्र चल रहा है। सारे वरिष्ठ लोग व्यस्त हैं। दो-तीन दिन में पर्यवेक्षक आ जाएंगे और निर्णय हो जाएगा। उन्होंने कहा, पार्टी का जो निर्देश होगा, उसका पालन करेंगे।

भाजपा संसदीय लोकतंत्र की पाठशाला: साव

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि संसद में उन्होंने लोकतंत्र की गहराइयों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जो सीखा है, वह छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा और राज्य के सुशासनपूर्ण विकास के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगा। भाजपा संसदीय लोकतंत्र की पाठशाला है।

हाईकमान कर रहा महिला सीएम पर विचार

मीडिया से चर्चा करते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान महिला मुख्यमंत्री पर विचार कर रहा है। साथ ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि हम महिला को केंद्र बिंदु मानकर काम करेंगे। हमारी सरकार में महिलाओं के लिए बहुत अच्छे काम किए जाएंगे।

पार्टी के आदेश का पालन करूंगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने सीएम के चेहरे पर कहा कि पार्टी जो भी आदेश करेगी, उसके अनुसार काम करेंगे। विधायक दल की बैठक में निर्णय होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन, कांग्रेसी नेताओं ने जताया शोक

    रायपुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का निधन हो गया है। बता दें कि शांति वोरा 91…

    ASSEMBLY;मानसून सत्र में सरकार को घेरने को लेकर बनी रणनीति, नकटी गांव मामले में कांग्रेस लाएगी स्थगन प्रस्ताव

     रायपुर, सोमवार 13 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’