Congress; इस कांग्रेस नेता ने मांग लिया कमल नाथ से इस्तीफा, बोले- प्रदेश अध्यक्ष लें चुनाव में हार जिम्मेदारी

भोपाल, विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में कलह मच गई है। कांग्रेस नेता और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य बलकरण पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से इस्तीफा मांगा है। बलकरण पटेल ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमल नाथ को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

बलकरण पटेल कमल नाथ के पुराने मित्र हैं और उनके समर्थक रहे हैं। वे कमल नाथ के साथ प्रदेश की राजनीति में शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं। कमल नाथ के पहले चुनाव लड़ने के समय से उनके साथ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सांसद नकुल नाथ के सामने पार्टी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की थी। वे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव और केंद्र सरकार के मसाला बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं।

नतीजों पर कमल नाथ की प्रतिक्रिया

मध्यप्रदेश में 70 से भी कम सीटों पर सिमटने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि प्रजातंत्र के इस मुकाबले में हम प्रदेश के मतदाताओं का निर्णय स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते और आगे,जो हमारा कर्तव्य है, हम उस पर डटे रहेंगे। हम भाजपा को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि जनता ने उन्हें जिस तरह समर्थन दिया है और जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसे जिम्मेदारी से निभाएंगे। मैंने हमेशा कहा कि मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास करता हूं और आज भी करता हूं। हारे और जीते सभी से चर्चा करके निष्कर्ष निकालेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJD; क्रॉस-वोटिंग पर बीजेडी की सख्त कार्यवाही,आठ विधायकों की सदस्यता रद्द करने स्पीकर से लगाई गुहार

    भुवनेश्वर, ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। बीजू जनता दल (BJD) ने दल-विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 8 निलंबित विधायकों की सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष…

    POLITICS; दीपक बैज बोले- पुलिस की चालानी कार्यवाही जनता को परेशान कर रही

    रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये सरकार को विभिन्न मुद्दो पर घेरा। उन्होंने रायपुर पुलिस की चालानी कार्यवाही, विधानसभा के विशेष सत्र, प्रदेश में…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…