RTO; हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने आखिरी मौका, सितंबर तक दी गई डेडलाइन, इसके बाद वाहन होंगे जब्त

रायपुर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) सितंबर तक नहीं लगाने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा। डेडलाइन समाप्त होने पर पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा।

चेतावनी के बाद एचएसआरपी नहीं लगाने वाले के खिलाफ सप्ताहभर से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा रायपुर में अभियान चलाया गया। इस दौरान 5000 से ज्यादा वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नई नंबर प्लेट लगाने के आवेदन जमा करवाए गए।

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होना है। इसके लिए आधा दर्जन हेल्पलाइन नंबर जारी किए। अब तक रायपुर जिले में अप्रैल 2019 के पहले के 13 लाख 35 हजार वाहन रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 16 जुलाई तक 2 लाख 57 हजार आवेदन में 1 लाख 42 हजार वाहन में एचएसआरपी लगाई जा चुकी है।

चालानी कार्रवाई होगी

अप्रैल 2019 के पहले के वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगाने वाले वाहनों की पहचान कर चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुराने वाहन के मालिक जो नंबर प्लेट अपडेट नहीं कराएंगे उन्हें अपडेट करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों की मदद ली जाएगी। वहीं नई नंबर प्लेट नहीं लगाने वालों को पेट्रोल, डीजल देने पर सख्ती से रोक लगाने के लिए की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेशभर में एचएसआरपी लगाने के लिए चौक-चौराहों से लेकर कॉलोनियों, विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    FOREST; जंगल में अब अवैध बोरवेल खनन, दो ट्रक जब्त

    अंबिकापुर, सरगुजा में मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन करते हुए दो वाहनों को जब्त किया गया है। वन विभाग को ग्रामीणों से मिली…

    PHE; सरगुजा के 200 ठेकेदारों का 100 करोड़ का भुगतान अटका,पीएचई दफ्तर में ठेकेदारों का बवाल, जल जीवन मिशन का काम ठप

    अंबिकापुर, सरगुजा के अंबिकापुर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दफ्तर के बाहर जल जीवन मिशन योजना के तहत काम करने वाले ठेकेदारों ने जमकर बवाल काटा. ठेकेदारों ने काम…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम